फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   DM awarded for doing better work in the field of water conservation

Chitrakoot News: जल संरक्षण के क्षेत्र में बेहतर काम करने पर नवाजे गए डीएम

Tue, 18 Nov 2025 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 18 Nov 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
DM awarded for doing better work in the field of water conservation
28 सीकेटीपी-2- परिचय- दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से पुरस्कार लेते चित्रकूट डीएम पुलकित गर्ग। सू
चित्रकूट। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने मंगलवार को दिल्ली में चित्रकूट के डीएम पुलकित गर्ग को सम्मानित किया। इन्हें यह सम्मान जल संरक्षण के क्षेत्र में काम की बेहतरी के लिए मिला। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने डीएम को एक करोड़ का चेक व प्रमाणपत्र प्रदान किया।
विज्ञापन

दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में छठा राष्ट्रीय जल एवं जल संचय जन भागीदारी अभियान 1.0 के तहत पुरस्कार केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटील ने चित्रकूट के डीएम पुलकित गर्ग को दिया। वित्तीय वर्ष 2024-25 में जनपद चित्रकूट में जल संरक्षण तथा जल संचयन जन भागीदारी अभियान 1.0 में विभिन्न विभागों के माध्यम से 15 हजार से अधिक कार्य कराए गए। जिनमें तालाबों को गहरा करना, सोकपिट, बंधी निर्माण, समतलीकरण, वन क्षेत्र में ट्रेंच, जलतारा, वर्षा जल संचयन स्ट्रक्चर इत्यादि सम्मिलित है। पुरस्कार मिलने के बाद अधिकारियों, समाजसेवियों व विभिन्न राजनीतिक दल के पदाधिकारियों ने बधाई दी है।
विज्ञापन

जिलों में शुरू हुए जल संरक्षण कार्यों में बढ़ चढ़कर भागीदारी करने वाले जिलों के डीएम को नई दिल्ली में सम्मानित किया। जिसमें यूपी के चार जिलों का नाम शामिल हैं, इनमें मिर्जापुर, वाराणसी, जालौन को 2-2 करोड़ और चित्रकूट को एक करोड़ के चेक से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed