{"_id":"665ccffbc39197137801d3a4","slug":"divisional-commissioner-dig-inspected-the-counting-place-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-107359-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: मतगणना स्थल का मंडलायुक्त-डीआईजी ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: मतगणना स्थल का मंडलायुक्त-डीआईजी ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
चित्रकूट। बांदा लोकसभा सीट के लिए चित्रकूट की दो विधानसभा चित्रकूट व मानिकपुर क्षेत्र के मतदान की गणना राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर में होगी। मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी व डीआईजी अजय कुमार सिंह ने कहा कि जो भी कार्य शेष है, उनको तत्काल पूर्ण कराया जाए।
गर्मी को देखते हुए उन्होंने मतगणना के दिन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से ओआरएस का घोल व एंबुलेंस चिकित्सा की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
रविवार को मंडलायुक्त व डीआईजी ने मतगणना स्थल के काउंटर, बैरिकेडिंग, सीसीटीवीकैमरा का संचालन, पेयजल व्यवस्था, शौचालय, कूलर, पंखे, आब्र्जवर रूम, मीडिया सेंटर, प्रकाश व्यवस्था आदि की जानकारी ली। उन्होंने मतगणना स्थल पर सभी कर्मचारी, एजेंंट व अन्य अधिकारियों कर्मचारियों से नियमों का पालन करने के लिए कहा। डीएम अभिषेक आनंद व एसपी अरुण कुमार सिंह, एडीएम उमेश चंद्र निगम, एडीएम न्यायिक राजेश प्रसाद, सदर एसडीएम सौरभ यादव, सीओ राजकमल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।