फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Division players showed talent

Chitrakoot News: मंडल के खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

Sun, 25 Feb 2024 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Division players showed talent
चित्रकूट। उदीयमान खिलाड़ियों के प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत प्रदेश केे स्पोर्ट्स काॅलेज में प्रवेश के लिए स्टेडियम में प्रदर्शनी खेलकूद का आयोजन किया गया। रविवार को एथलेटिक्स, कुश्ती, जिमनास्टिक, हॉकी, कबड्डी व तैराकी के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट व महोबा के खिलाड़ी शामिल रहे।
विज्ञापन

रविवार को मुख्यालय के स्टेडियम में खिलाडिय़ों का फिजिकल फिटनेस टेस्ट व स्किल टेस्ट हुआ। एक बालिका ने जूडो में ट्रायल दिया। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि खिलाड़ियों का अंतिम चयन ट्रायल खेल (इवेंट) के आधार पर स्पोर्ट्स काॅलेजों में होगा। इसकी सूचना उन्हें बाद में दी जाएगी।
विज्ञापन

बताया कि पांच मार्च से 10 मार्च तक हाॅस्टल के ट्रायल स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे। इसमें सिर्फ वहीं खिलाड़ी भाग ले सकते हैं, जिन्होंने ऑनलाइन आवेदन किया है। इस मौके पर देवी प्रसाद, राकेश कुमार, जयनारायण सिंह, सविता श्रीवास्तव, राजेश सोनकर, अंगद सिंह, अख्तर हुसैन व श्यामसुंदर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed