{"_id":"f3e64c5965d64c1a8364ae321fdcde67","slug":"district-panchayat-president-of-sp-remains-uncontested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" निर्विरोध बना सपा का जिला पंचायत अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्विरोध बना सपा का जिला पंचायत अध्यक्ष
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Fri, 01 Jan 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमाम उहापोह के बीच आखिरकार समाजवादी पार्टी की झोली
विज्ञापन
में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी बरकरार रही। सपा प्रत्याशी मैना देवी
निर्विरोध अध्यक्ष बन गई।
सपा प्रत्याशी मैना देवी पत्नी शिवशंकर यादव निवर्तमान अध्यक्ष शुक्रवार को कलेक्ट्रेट नामांकन करने पहुंची। उन्होंने दो सेट में पर्चा दाखिल किया। लगभग एक घंटे तक सभी इंतजार करते रहे कि भाजपा सांसद भैरों प्रसाद मिश्र की बहू एकता मिश्रा व भारतीय किसान यूनियन की समर्थित प्रत्याशी निर्मला देवी नामांकन करने आएंगी।
लेकिन निर्धारित समय तक कोई प्रत्याशी नहीं आया। इसके बाद मैना देवी के निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर सपाईयों ने मिठाई बांटकर खुशियां मनाई। इस मौके पर चुनाव प्रभारी उमाशंकर चौधरी, सदर विधायक वीर सिंह पटेल, पूर्व सांसद बालकुमार पटेल, जिलाध्यक्ष भइयालाल यादव, नरेंद्र गुप्ता व अनुज यादव आदि मौजूद रहे।
बताया गया है कि भाजपा व भाकियू के प्रत्याशी को प्रस्तावक व अनुमोदक नहीं मिले। भाकियू जिलाध्यक्ष रामसिंह पटेल ने माना कि उन्हें प्रस्तावक नहीं मिल पाया, जबकि भाजपा सांसद ने सफाई में कहा कि चुनाव नहीं लडे़ंगे बल्कि एक वर्ष तक अभी जिला पंचायत के कार्यों की समीक्षा करेंगे। पूरे मामले में जिलाधिकारी नीलम अहलावत ने बताया कि सिर्फ मैना देवी का ही नामांकन हुआ है अन्य का नहीं। इसके बावजूद औपचारिक घोषणा चार जनवरी को की जाएगी।