फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Dispute resolved, consolidation will start again in Bhadehadu-Bangar

Chitrakoot News: विवाद सुलझा, भदेहदू-बांगर में फिर शुरू होगी चकबंदी

Thu, 08 May 2025 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Thu, 08 May 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Dispute resolved, consolidation will start again in Bhadehadu-Bangar
चित्रकूट। चकबंदी प्रक्रिया फिर शुरू कराने के लिए बुधवार को उपसंचालक चकबंदी/अपर जिलाधिकारी न्यायिक राजेश प्रसाद ने राजापुर तहसील के भदेहदू, बांगर और तेरा बुजुर्ग गांव में काश्तकारों से साथ बैठक की। उन्होंने किसानों को चकबंदी के फायदे बताए गए। इस पर ग्रामीण चकबंदी कराने पर राजी हो गए। पूर्व तैनात लेखपाल से ही चकबंदी प्रक्रिया कराने की मांग ग्रामीणों की मानी गई।
विज्ञापन

भदेहदू गांव में आयोजित चौपाल में एडीएम ने कहा कि चकबंदी से सभी किसानों का लाभ होता है। साथ ही सरकारी जमीनों से अवैध कब्जे समाप्त हो जाते है। ऐसे में सभी काश्तकारों को चकबंदी प्रक्रिया पूर्ण कराने में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस वित्तीय वर्ष में एक अप्रैल से 44 गांवों में प्रथम चक्र की चकबंदी प्रक्रिया शुरु की गई है। इस दौरान भदेहदू, बांगर के ग्राम प्रधान समेत कई लोगों ने कहा कि पूर्व में यहां चकबंदी का सर्वे कार्य लेखपाल अशोक कुमार द्वारा किया गया था, लेकिन इसके बाद अचानक कार्य रोक दिया गया है। ऐसे में पूर्व में यहां तैनात लेखपाल द्वारा ही चकबंदी प्रक्रिया फिर से शुरू कराई जाए।
विज्ञापन

एडीएम ने पूर्व में कार्यरत चकबंदी लेखपाल अशोक कुमार को चकबंदी प्रक्रिया शुरु करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार तेरा बुजुर्ग गांव में चक और मालियत को लेकर कुछ काश्तकारों ने आपत्ति जताई। जिस पर अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत भवन में ही चकबंदी लेखपाल आपत्तियों का निस्तारण करेंगे, लेकिन प्रथम चरण की चकबंदी प्रक्रिया को रोका नहीं जाएगा। इस मौके पर राजापुर उपजिलाधिकारी आरआर रमन, क्षेत्राधिकारी जयकरण सिंह, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी मनोहर लाल वर्द्धन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed