फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   dispute increaces between mp and pradhanpati

सांसद और प्रधानपति के विवाद ने पकड़ा तूल

Sat, 19 Sep 2015 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट।
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट। Updated Sat, 19 Sep 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
dispute increaces between mp and pradhanpati
भाजपा सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा और सेमरदहा प्रधानपति के बीच विवाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शनिवार को सेमरदहा प्रधानपति ने समर्थकों के साथ जुलूस निकाला। एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई। वहीं सांसद ने प्रेसवार्ता में इसे सदर विधायक और मिर्जापुर के पूर्व सांसद की साजिश बताया।
विज्ञापन


सेमरदहा प्रधानपति बब्बू सिंह राजपूत ने समर्थकों के साथ पटेल तिराहे से जुलूस निकालकर सांसद के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में प्रधान मालती देवी के नाम से एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें आरोप लगाया कि 17 सितंबर को उसके पति के साथ शिवगणेश, चुनबाद और अन्य सजातीय सांसद आवास पर जिला पंचायत चुनाव में सदस्य पद के लिए टिकट की चर्चा करने गए थे। इस पर सांसद आगबबूला हो गए और गालीगलौज करने लगे। विरोध पर उनके पति को लात घूंसों से पीटा। वह जान बचाकर भागे तो वहां मौजूद मनोज, सुशील द्विवेदी ने भी पिटाई की। उसने मुख्यमंत्री से परिवार की जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


उधर, सांसद ने प्रेसवार्ता में पूरे मामले को सदर विधायक और मिर्जापुर पूर्व सांसद बालकुमार पटेल से जोड़ दिया। आरोप लगाया कि प्रदर्शन और पहले हुई घटना में डकैत (ददुआ) के भाई बाल कुमार पटेल और सदर विधायक वीर सिंह का हाथ है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान जिस बैनर का उपयोग किया गया है, वह विधायक के आवास पर बना है और यहीं पर जुलूस की रणनीति बनी है। सपा कार्यालय पर बालकुमार ने बाकायदा दरबार लगाकर इनकी हौसलाफजाई की। उन्हाेंने पुलिस कार्रवाई पर भी सवालिया निशान लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि मामले में धाराएं भी ठीक नहीं लगाई गईं। वहीं बालकुमार ने कहा कि जब इन लोगों को जुलूस की अनुमति नहीं दी गई तो ये लोग पार्टी कार्यालय आए थे। किसी भी अन्याय के खिलाफ वे लोग न तो झुके हैं और न झुकेंगे। किसी भी मामले में हमारा नाम लेना तो सांसद की आदत बन चुकी है।



ये है मामला
सांसद भैरों प्रसाद मिश्र के इलाहाबाद रोड स्थित आवास पर गत गुरुवार को सेमरदहा ग्राम पंचायत के प्रधानपति बब्बू सिंह राजपूत और सांसद के समर्थकों के बीच मारपीट हुई थी। बब्बू सिंह ने सांसद पर भी मारने-पीटने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। दोनों पक्षों की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई थी। सांसद ने कहा था कि बब्बू सिंह ने पार्टी के नेताओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां कीं, इससे समर्थक गुस्सा गए। उन्होंने मारपीट की घटना से इंकार कर धक्कामुक्की की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed