फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Displeased with the neglect of the merchants, Bhajpa: Shyamacharan

व्यापारियों की अनदेखी से क्षुब्ध होकर छोड़ी भाजापा: श्यामाचरण

Mon, 18 Mar 2019 11:03 PM IST
akhilesh अखिलेश यादव व्यापारियों की अनदेखी से क्षुब्ध होकर छोड़ी भाजापा: श्यामाचरण
व्यापारियों की अनदेखी से क्षुब्ध होकर छोड़ी भाजापा: श्यामाचरण Published by: akhilesh अखिलेश यादव Updated Mon, 18 Mar 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Displeased with the neglect of the merchants, Bhajpa: Shyamacharan
गुप्त - फोटो : Amarujala

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। प्रयागराज सांसद व बांदा लोकसभा क्षेत्र से सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी श्यामाचरण गुप्त ने कहा कि भाजपा के कई उच्च पदों पर बैठे पदाधिकारियों ने उनका अपमान किया। बावजूद इसके वह सब कुछ खामोशी से सहते रहे जब व्यापारियों के हित का मामला आया तो वह अड़ गए। जो केंद्र व प्रदेश की सरकार में बैठे लोगोें को नागवार गुजरा और व्यापारी हित की अनदेखी की गई। जिससे क्षुब्ध होकर भाजपा का दामन छोड़ना पड़ा। सपा में सम्मान के साथ बुलाकर उम्मीदवारी तय करने पर वह चुनाव लड़ने आए हैं। वह नए घर को छोड़कर पुराने घर लौटे हैं। रोजगार व अन्य मुद्दों पर उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की कई नीतियों को आडे़ हाथ लेकर कहा कि अब यह गठबंधन के कारण केंद्र में भी परिवर्तन की बयार बह रही है। इसका आने वाले प्रदेश के विधानसभा चुनाव में असर दिखेगा।
लोकसभा प्रत्याशी घोषित होने के बाद सोमवार को मुख्यालय पहुंचे प्रयागराज सांसद गुप्ता ने सपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराकर बांदा लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किया है। जिसमें वह बसपा मुखिया मायावती व आरएलडी का भी आभार जताते हैं। सपा में उन्होंने 16 वर्षों तक सेवा किया है। परिवर्तन की बयार उठ चुकी है जो केन्द्र में भी जल्द पहुंचने वाली है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह भाजपा को पसंद करते थे, लेकिन भाजपा ने ऐसा कौन सा दाग उनके दामन में पाया कि उन्हें दरकिनार कर दिया गया। बतौर सांसद पांच वर्षों के कार्यकाल में ईमानदारी व कर्मठता से विकास कार्य किये हैं। इसके पूर्व भी वह बांदा सांसद दौरान संसदीय क्षेत्र में विकास कार्यों से संबंधित कई परियोजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया है। आने वाले समय में वह बांदा क्षेत्र के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोडे़ंगे। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव, बसपा जिलाध्यक्ष रामलखन निषाद, बसपा पूर्व विधायक चद्रभान सिंह पटेल, सपा पूर्व जिलाध्यक्ष भइयालाल यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर यादव, नगर पालिका अध्यक्ष नरेन्द्र गुप्ता, फूलचन्द्र करवरिया, गुलाब खां, शारदा अग्रहरि, अमृतलाल गुप्ता, विष्णु गुप्ता, भरत दिवाकर, रमेश यादव, ओपी यादव, मो.अकील, मो. रेहान व कैलाश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पत्रकारों वार्ता में सांसद गुप्ता ने कई बार बेरोजगारी व क्षेत्रीय विकास की बात कही। अपने पहले कार्यकाल की चर्चा पर कहा कि आज क्षेत्र में जो विकास दिख रहा है उसमें उनके कार्यकाल का ही सबसे बड़ा योगदान है। अपने बचपन से लेकर पूरे परिवार की पृष्ठभूमि बताकर उन्होंने कहा कि यहां उनका नारा गड़ा है। सिंचाई, पेयजल व बिजली की समस्या का समाधान प्राथमिकता से कराएंगे। क्षेत्र के अंधेरे को उजाला में बदलेंगे। भाजपा को गंगा नदी की तरह बताकर कहा कि राम तेरी गंगा मैली हो गई है। इसमें कई गंदे नाले नाली शामिल हैं। सपा व बसपा भी एक नदी की ही तरह है जिसमें काफी सम्मान व सच्चाई बची है।

पहले पहुंचे बसपा कार्यालय
मऊ/बरगढ़/भौंरी/चित्रकूट। लोकसभा गठबंधन प्रत्याशी श्यामाचरण गुप्त को प्रयागराज से आने के दौरान जिले के सपा व बसपा के कार्यकर्ताओं व नेताओं ने जिले की सीमा मुर्का में गर्मजोशी से स्वागत करते हुए अगवानी की। इस दौरान गठबंधन के नेताओं ने उम्मीदवार को फूलमालाओं से लादकर नारेबाजी की। वहां से दर्जनों वाहनों का काफिला जिला मुख्यालय की ओर रवाना हुआ। जिस पर गठबंधन के कार्यकर्ताओं, व्यापारियों ने बरगढ़, मऊ, लालतारोड, रैपुरा, भौंरी, खोह में उम्मीदवार का स्वागत किया। मुख्यालय आते ही पहले वह बसपा कार्यालय पहुंचे। सभी बसपाइयों से मिलकर चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। इसके बाद सपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से बातचीत की।

कुछ को नागवार गुजरी दावेदारी
चित्रकूट। गठबंधन से प्रयागराज सांसद श्यामाचरण गुप्त की दावेदारी कुछ दिग्गज सपाइयों को नागवार गुजरी है। उनमें ऐसे लोग शामिल हैं जो खुद की दावेदारी का मंसूबा जेहन में पाले थे। इतना ही नहीं खुद की दावेदारी को लेकर वह अपने समर्थकों तक को आश्वस्त कर चुके थे। उनके पहले दिन जिला मुख्यालय आगमन में ये दिग्गज पूरी तरह से गायब रहे। हालांकि श्यामाचरण गुप्त ने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि वह नाराज दिग्गजों को घर जाकर मना लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed