फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   discussion on new education policy

नई शिक्षा नीति पर की चर्चा

Tue, 22 Sep 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट Updated Tue, 22 Sep 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
discussion on new education policy

गोस्वामी तुलसीदास राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय में मगंलवार को नई शिक्षा नीति पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें जिले भर के शिक्षण संस्थाओं से आए प्राचार्यों और शिक्षकों ने सुझाव दिए। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि जिलाविद्यालय निरीक्षक मोहम्मद रफीक रहे।

विज्ञापन


 गोष्ठी में उच्च शिक्षा में गुणवत्ता सुधार, संस्थाओं का प्रत्यायन एवं रैंकिंग, विनिमयन की गुणवत्ता में सुधार, केंद्रीय संस्थाओं की भूमिका, ऑनलाइन पाठ्यक्रमों को प्रोत्साहन आदि विषयों पर चर्चा की गई। संगोष्ठी में लैंगिक विभेद से रहित संस्कृति और मूल्य आधारित शिक्षा पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


इसे रोजगारोन्मुखी और राष्ट्र के विकास में सहायक बनाने पर चर्चा की गई। विशिष्ट अतिथि केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य आर के कौशिक रहे। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बीके पांडे ने की। मौके पर डॉ चंद्र प्रकाश द्विवेदी, डॉ अंजनी कुमार सिंह, डॉ हरीकांत मिश्रा, डॉ सीमा कुमारी, डॉ अनिल कुुमार त्रिपाठी, जानकी शरण त्रिपाठी, डॉ अमित सिंह, डॉ विनोद सिंह चंदेल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed