{"_id":"808d510a655e4b33080a5a84a117f24f","slug":"diploma-engineers-donated-blood-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्लोमा इंजीनियर्स ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्लोमा इंजीनियर्स ने किया रक्तदान
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट।
Updated Tue, 15 Sep 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप्र डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ चित्रकूट द्वारा स्व. आर के दत्ता की पुण्यतिथि पर हवन, पूजन एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर 14 इंजीनियर्स ने रक्तदान किया। कार्यक्रम के पहले सत्र में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी नीलम अहलावत ने रक्तदान कार्यक्रम की प्रशंसा की।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। रक्तदान कार्यक्रम का शुभारंभ जगद्गुरु रामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति योगेश चंद्र दुबे ने किया। जानकीकुंड चिकित्सालय की टीम मौजूद रही। प्रतिकुलपति ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र वितरित किए।
विज्ञापन
इंजीनियर जेपी यादव, रज्जू प्रसाद, राममिलन, सुधीर कुमार सैनी, यूसी शुक्ला, बृजेश कुमार, अनुपम श्रीवास्तव, आशीष चतुर्वेदी, शकील अहमद खान, ज्ञान प्रकाश, अजय कुमार पांडे, रूपेश कुमार, रमेश कुमार शुक्ला और विपिन पांडे और अवर अभियंता गुरु प्रसाद ने रक्तदान किया।
विज्ञापन