{"_id":"690e3bbf65873bbbe808b0e0","slug":"devotees-gathered-for-the-darshan-of-neelkanth-mahadev-even-on-the-third-day-chitrakoot-news-c-212-1-bnd1017-135753-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: तीसरे दिन भी नीलकंठ महादेव के दर्शन को जुटे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: तीसरे दिन भी नीलकंठ महादेव के दर्शन को जुटे भक्त
Sat, 08 Nov 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sat, 08 Nov 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
मेला परिसर में लगी दुकानों से खरीदारी करते लोग। संवाद
कालिंजर। कालिंजर दुर्ग में कतकी मेला के तीसरे दिन शुक्रवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। आस्थावानों ने दुर्ग के तीर्थ कोटि सहित अन्य तालाबों में स्नान कर नीलकंठ महादेव के दर्शन किए। वहीं मेला में मिठाई की दुकानों, विषादखाना, कपड़ों की दुकानों से लोगों ने खरीदारी की। बच्चों ने झूलों का आनंद लिया। मंदिर के राजपुरोहित आचार्य पंडित शंकर प्रताप मिश्रा ने बताया कि नीलकंठ महादेव के अलग-अलग दिनों में दर्शन का अलग ही महत्व है। वर्ष के सभी पूर्णमासी पर नीलंकठ महादेव के दर्शन से लोगों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
-- -- -- -- -- -- -
सीढ़ियों की सफाई नहीं और न ही प्रकाश की व्यवस्था
दुर्ग पहुंचने वाले श्रद्धालु यहां व्याप्त अव्यवस्थाओं से परेशान रहे। जबलपुर के हरीशंकर, दीनदयाल, सतना की पूर्णिमा, मेघा आदि ने बताया सीढ़ी वाले मार्ग की सफाई तक नहीं करवाई गई। इससे कटीली झाड़ियों से होकर महादेव के दर्शन को जाना पड़ा। वही स्थानीय लोगों ने बताया कि मेला परिसर व दुर्ग में प्रकाश व्यवस्था न होने से दर्शनार्थियों को दिक्कत उठाती पड़ती है। कहा कि मेला के लिए पुरातत्व विभाग व स्थानीय प्रशासन की ओर से कारगर कदम नहीं उठाए गए।