{"_id":"666de4defb64d36c290da2e4","slug":"death-of-woman-and-unborn-child-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-107627-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: महिला और गर्भस्थ शिशु की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: महिला और गर्भस्थ शिशु की मौत
विज्ञापन
खोही (चित्रकूट)। जिले की सीमा से सटे चित्रकूट मप्र के मझगवां सामुदायिक अस्पताल लाते समय रास्ते में महिला व गर्भ में पल रहे शिशु की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि इसके एक दिन पहले महिला के ब्लीडिंग होने के कारण अस्पताल लाए थे। एक नर्स ने दवा कर वापस घर लौटा दिया गया। रात में महिला की हालत खराब होने पर अस्पताल ला रहे थे। इसी बीच रास्ते में दोनों की मौत हो गई।
मझगवां थाने के गौहानी गांव के जितेंद्र सिंह ने बताया कि पत्नी मुन्नी देवी गर्भवती थी। ब्लीडिंग होने पर उसको सामुदायिक अस्पताल मझगवां ले गए। एक नर्स ने इलाज कर वापस घर भेज दिया। कहा कि सब ठीक हो जाएगा। रात के समय हालत खराब हो गई। उसे अस्पताल ला रहे थे। रास्ते में पत्नी मुन्नी देवी और गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई।
इस मामले की जांच कर नर्स व डाक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। वहीं परिजनों को आश्वासन दिया गया कि तीन डाॅक्टरों के माध्यम से शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। तब जाकर परिजन माने। सामुदायिक विकास खंड के प्रभारी अधीक्षक डॉ. विकास सिंह ने बताया कि अभी इस मामले में किसी तरह के जांच के आदेश नहीं दिए गए। इलाज में लापरवाही के आरोप गलत हैं।