फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Death of woman, allegation of murder and hanging of dead body

Chitrakoot News: महिला की मौत, हत्या कर शव को लटकाने का आरोप

Wed, 08 Oct 2025 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 08 Oct 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Death of woman, allegation of murder and hanging of dead body
फोटो 25 सीकेटीपी-29- परिचय-रेखा देवी - फाइल फोटो- परिजन
चित्रकूट। गोल तालाब क्षेत्र में मंगलवार को संदिग्ध हालात में एक महिला का शव साड़ी के फंदे से लटका मिला। मायके पक्ष ने हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। वहीं नगर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


गोल तालाब निवासी राजेश कुमार ने बताया कि घरेलू बातों को लेकर पत्नी रेखा देवी (30) से अक्सर झगड़ा होता था। कभी-कभी वह नाराज हो जाती और कुछ देर बाद शांत हो जाती थी। सुबह भी घरेलू बातों को लेकर डांट दिया था। कुछ देर बाद पत्नी कमरे के अंदर गई और साड़ी से फंदा लगा लिया। सूचना मिलते ही देखा कि उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


बरेठी गांव निवासी महिला के पिता नंदलाल ने बताया कि बेटी की एक विधवा ननद रहती थी। इस बात को लेकर अक्सर बेटी और दामाद में झगड़ा होता था। बेटी ने कई बार फोन पर इस बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने बेटी की हत्या कर फंदे से लटका दिया। महिला के दो लड़के और एक लड़की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गल्ला मंडी चौकी प्रभारी संत प्रसाद ने बताया कि अभी तक कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed