फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Death of a pregnant woman who fell in a well, fear of murder

फोकुएं में गिरी गर्भवती महिला की मौत, हत्या की आशंका

Wed, 09 Mar 2022 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Death of a pregnant woman who fell in a well, fear of murder
चित्रकूट/मानिकपुर। बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव में शौच क्रिया के लिए निकली गर्भवती महिला की संदिग्ध हालात में कुएं में गिरने से मौत हो गई। मृतका की मां ने ससुरालीजनों पर हत्या कर शव कुएं में फेंकने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कैलहा गांव निवासी अंजू (24) का विवाह लगभग दस साल पूर्व इसी थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव निवासी बुद्धविलास के साथ हुआ था। मृतका के परिजनों ने बताया कि शौच क्रिया के लिए घर से निकली थी। घर से लगभग 500 मीटर दूर स्थित एक सूखे कुएं में गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतका के ससुर ने बताया कि कुएं में गिरने से घायल हो गई थी। काफी देर तक न आने पर खोजबीन की। देर रात को कुएं में उसके मिलने पर घायल दशा में निकाल कर जिला अस्पताल ले गए थे। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की मां कैलहा निवासी रानी देवी ने आरोप लगाते हुए बताया कि घरेलू कामकाज को लेकर ससुराली लोग प्रताड़ित करते थे। पुत्री की हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप यह भी लगाया कि छह माह की गर्भवती महिला का शव जिस स्थिति में मिला, उसके शरीर से कहीं खून नहीं निकल रहा था। उसके चेहरे व गर्दन में सूजन थी। इस संबंध में थाने में ससुरालीजनों पर हत्या करने की तहरीर दी है। बुधवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। उसके दो पुत्री, एक पुत्र है। पति सूरत में काम करता है। जो घटना के समय गांव में नहीं था। इस संबध में थाना प्रभारी इंद्रकुमार गौतम ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed