फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Dead body of young man found hanging

चित्रकूटः फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Sun, 18 Oct 2020 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging
दुर्गेश शुक्ला- फाइल फोटो - फोटो : CHITRAKUTT
पहाडी (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के विसंडा रोड स्थित एक घर में युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों पर हत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

पहाड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम काटी निवासी दुर्गेश कुमार शुक्ला (23) पुत्र भागवत शुक्ला छोटे भाई सुनील के साथ विसंडा रोड स्थित रामरतन सिंह के मकान मे किराये पर रहता था। वह स्वयं का टैक्टर चलाता था। रोज की तरह शुक्रवार को दोनों भाई ट्रैैक्टर में भाड़ा लेकर गए थे।
विज्ञापन

देर रात को वहां से लौटने पर दोनों खाना खाकर सो गए। शनिवार सुबह लगभग सात बजे जब छोटे भाई सुनील की नीद खुली, तो उसने बडे़ भाई को फांसी के फंदे से लटकता देखा। इससे उसके होश उड़ गए। आनन-फानन में उसने परिजनों को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे भाई सुशील ने बताया कि दुर्गेश का पड़ोस मे रहने वाली लड़की से प्रेम प्रसंग था। जिसको लेकर लड़की के भाई ने दो दिन पहले दुर्गेश को जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसी बात को लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। बताया कि वह पांच भाइयों में सबसे बड़ा था।

घटना के बाद से मां सावित्री का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि हत्या की बात पर संदेह हो रहा है। इसके बावजूद पुलिस हर पहलू पर जांच करेगी। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed