फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Dead body of farmer missing for three days found

Chitrakoot News: तीन दिन से लापता किसान का शव मिला

Wed, 31 Jan 2024 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 31 Jan 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Dead body of farmer missing for three days found
सरैंया (चित्रकूट)। तीन दिन से लापता गढ़चपा गांव के भौंठीपुरवा निवासी किसान बच्चा का शव मंगलवार को सुबह उनके खेत से ही कुछ दूरी पर मिट्टी के टीले पर गड्ढे के अंदर से शव निकाला गया।
विज्ञापन

इस मामले में एक युवक को पुलिस ने पकड़ा है। खुलासे में बताया जा रहा है कि जंगली जानवर को मारने के लिए खेत में बिजली की तार बिछाया गया था। जिसकी चपेट मेंं किसान भी आ गया था। इससे मौत हो गई थी। जिसके शव को शिकारियों ने छिपाया था।
विज्ञापन

मानिकपुर के गढ़चपा गांव के भौंठी पुरवा निवासी किसान बच्चा भइया (32) शनिवार को घर से खेत के लिए निकले थे। इसके बाद लापता हो गए। पिता ने मानिकपुर थाने में तहरीर दी थी। इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने जाम भी लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक ग्रामीण को पकड़कर पूछताछ की। जिस पर इस हत्याकांड के राज का खुलासा हुआ। पकड़े गए युवक की निशानदेही पर घटना स्थल पर पुलिस पहुंच कर शव को गड्ढे से निकाला गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है।
मृतक की पत्नी नन्हीं देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके दो पुत्र हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष प्रभुदयाल ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद मौत के कारण की सही जानकारी हो सकेगी।

चित्रकूट। पुलिस ने जिस युवक को पकड़ा है उसके बयान के अनुसार इस हत्याकांड मेें तीन युवक शामिल हैं। चर्चा है कि किसानों ने इन तीन युवकों से बातचीत की थी कि उनके खेतों में जंगली जानवर आकर फसल को नष्ट कर देते हैं।

जिस पर तीनों युवकों ने बिजली की तार लगाने की बात कर खेत में तार बिछा दिया था। इसी तार की चपेट में किसान बच्चा आ गया और उसकी मौत हो गई थी। यह देखकर शिकारियों ने खुद को बचने के लिए शव को छिपा दिया। शव दो-दिन पुराना शव है। करंट लगने की संभावना है क्योंकि उसका शरीर काला पड गया था और झुलसा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed