फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   dampar kee takkar se baik savaar pravaasee shramik kee maut

डंपर की टक्कर से बाइक सवार प्रवासी श्रमिक की मौत

Fri, 17 Jul 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
dampar kee takkar se baik savaar pravaasee shramik kee maut
छोटू वर्मा की फाइल फोटो। - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। बहिलपुरवा थाना अंतर्गत देवांगना घाटी रोड के पोखरवार मोड़ पर बेकाबू डंपर ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार प्रवासी श्रमिक की मौके पर मौत हो गई। चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक भाग गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। इससे सिर में चोटें आई हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से सटे डिलौरा गांव के कैंप का पुरवा निवासी चुनवाद वर्मा भतीजे छोटू वर्मा(19) पुत्र श्यामलाल के साथ शुक्रवार को बाइक से रिश्तेदार श्रीकेशन के घर मडै़य्यन गांव गए थे। दोपहर को घर लौटने के दौरान पोखरवार मोड़ के पास सामने से तेज गति से आए डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। छोटू की घटना स्थल पर मौत हो गई। चाचा श्यामलाल वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने परिजनों को मोबाइल से घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। डंपर से मिट्टी ढोई जा रही थी।
विज्ञापन

छोटू की मां का हाल रहा बेहाल
चित्रकूट। मृतक का गांव घटनास्थल के पास होने से परिवार के सदस्य मौके पर पहुंच गए। चाचा चुनवाद ने बताया कि छोटू प्रयागराज मेें ईंट भट्टे पर काम करता था। वह लॉकडाउन में घर आ गया था। घटना के बाद से मां केतकी का रो-रोकर हाल बेहाल है। मृृतक तीन भाई, चार बहने हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed