फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Dadua was our great man and messiah of the poor: Former minister

ददुआ हमारे महापुरुष और गरीबों के मसीहा थे : पूर्व मंत्री

Wed, 23 Jul 2025 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Dadua was our great man and messiah of the poor: Former minister
पूर्व मंत्री व सांसद के पति शिवशंकर पटेल के विवादित बोल...
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। बांदा-चित्रकूट सांसद कृष्णा पटेल के पति पूर्व मंत्री शिवशंकर पटेल ने कुख्यात डाकू रहे शिव कुमार पटेल उर्फ ददुआ को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ददुआ हमारे महापुरुष थे। गरीबों का शोषण करने वालों को ददुआ ने मारा तो शोषण करने वालों ने उन्हें डकैत कहकर महिमा मंडित किया।
मानिकपुर के एलैहा बढैया स्थित दतिया आश्रम में मंगलवार को दस्यु ददुआ की पुण्यतिथि उनके परिजन मना रहे थे। इसमें भंडारे का भी आयोजन चल रहा था। इसी बीच वहां पहुंचे सपा सांसद कृष्णा पटेल के पति शिवशंकर पटेल ने मीडिया के सामने कहा कि वह ददुआ की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए हैं। ददुआ उनके समाज के लिए महापुरुष थे।
विज्ञापन

जाकी रही भावना जैसी के भाव से लोगों ने उन्हें देखा। क्षेत्र की गरीब व शोषित से आज भी पूछें तो वह ददुआ को भगवान व मसीहा बताते हैं। ददुआ ने गरीबों को परेशान नहीं किया बल्कि उन्हें खुद सताया गया जिससे वह जंगल के जीवन जीने के लिए मजबूर हुए। उन्होंने जीवन भर राक्षसों का नाश किया। जब गरीबों का हक मारने वाले राक्षसों को मारा गया तो इन्हीं लोगों ने उन्हें डकैत कहा। गौरतलब है कि सांसद पति पहले भाजपा सरकार में सिंचाई राज्यमंत्री रह चुके हैं। अब वह सपा में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सांसद कृष्णा पटेल ने बताया कि अभी वह दिल्ली में हैं। उन्हें नहीं पता कि पूर्व मंत्री (पति) ने क्या बयान दिया है। वैसे उन्होंने जो कहा होगा वोअपनी समझ से ठीक ही कहा होगा। इस बारे में और जानकारी करेंंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed