{"_id":"b4ba8cffb01aec93fb7977feff71efb4","slug":"dacoit-khachcu-surrender-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैत खच्चू ने किया सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डकैत खच्चू ने किया सरेंडर
Updated Wed, 29 Jul 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुख्यात दस्यु गया पटेल के समर्पण के बाद बलखड़िया के भतीजे शातिर दस्यु चंद्रप्रकाश उर्फ खच्चू पटेल ने भी बुधवार को सरेंडर कर दिया। खच्चू पर 18 मामले दर्ज हैं और पांच हजार का इनाम है। वह अभी नाबालिग है। उसके बालिग होने में एक माह बाकी है। तब तक वह बाल संप्रेक्षण गृह में रहेगा। पुलिस का दावा है कि खच्चू ने पूछताछ में खुलासा किया है कि बलखड़िया गैंग की कमान बबुली कोल ने संभाल रखी है।
विज्ञापन
एसपी पवन कुमार ने दावा किया है कि खच्चू ने चौकी भरतकूप में प्रभारी राजेंद्र बहादुर सिंह के समक्ष सरेंडर किया। दो जुलाई को बंधा भीतर कोलान के पास बलखड़िया से हुई पुलिस मुठभेड़ में खच्चू भी शामिल था। ये बलखड़िया का दाहिना हाथ था। उन्होंने बताया कि पुलिस मुठभेड़ के विवेचक प्रभारी निरीक्षक राजापुर को बुलाकर खच्चू को कोतवाली कर्वी में दाखिल किया गया। उसने बताया कि गैंग में अब भी 11 युवा सदस्य हैं। गिरोह की कमान बबुली कोल ने संभाल ली है। बबुली ने उसके हथियार अपने पास रख लिए हैं।
विज्ञापन
खच्चू पर बहिलपुरवा, कोतवाली कर्वी, मानिकपुर, मारकुंडी में गंभीर धाराओं में 18 मामले दर्ज हैं। गौरतलब है कि 13 दिसंबर 2014 को जो चार अपचारी बाल संप्रेक्षण गृह से फरार हुए थे, उनमें से एक थाना बहिलपुरवा के बरुई निवासी चंद्रप्रकाश उर्फ खच्चू पटेल पुत्र चुन्नीलाल भी था। इसके बाद वह बलखड़िया गैंग में शामिल हो गया था। बलखड़ियां के मारे जाने के बाद गैंग के सदस्य गया पटेल ने मारकुंडी थाने में समर्पण किया था। इसके बाद खच्चू ने समर्पण किया है।
विज्ञापन