फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   cuuruption on peak in sp government

सपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर

Tue, 30 Jun 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट Updated Tue, 30 Jun 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
cuuruption on peak in sp government

भाजपाइयों ने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जुलूस निकाला। इस दौरान जमकर नारेबाजी की। जुलूस पटेल तिराहे पर जनसभा में तब्दील हो गया। इसमें मुख्य अतिथि सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा ने कहा कि सपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। भाजपाइयों ने एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को 11 सूत्रीय ज्ञापन भी भेजा।

विज्ञापन


भाजपाइयों ने मंगलवार को धुस मैदान से जुलूस निकाला। जो ट्रैफिक चौराहे होकर पटेल तिराहे पहुंचा। यहां जनसभा में सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने कहा कि जिले के प्रभारी मंत्री शिवपाल यादव खानापूरी कर चले जाते हैं। जिम्मेदारों ने जिले में हो रहे कार्यों में घोर अनियमितता की है। गल्ला मंडी दूर बनाई गई है और वहां जाने का रास्ता बेकार है, ऐसे में कौन किसान वहां जाएगा। सड़कें जर्जर हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने किसानों की बेबसी पर रोष जताया। कहा कि सपा सरकार ने अभी तक ठीक से मुआवजा तक नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के दर्द को समझा है। जिला कार्यक्रम प्रभारी संतोष गुप्ता ने दावा किया भाजपा शासित राज्यों में आर्थिक विकास हुआ है। महासंपर्क अभियान के प्रभारी लवलेश सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के विकास कार्यों का जनता लाभ ले और आने वाले समय में सपा सरकार को सबक सिखाए। महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री रंजना उपाध्याय, जिला पंचायत सदस्य शिवशंकर सिंह, राजेश जायसवाल, दिनेश तिवारी, नवलकिशोर मिश्र आदि ने भी जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में उपजिलाधिकारी कर्वी को राज्यपाल को संबोधित 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। मौके पर चंद्र प्रकाश खरे, देव त्रिपाठी, हेमंत प्रताप सिंह, द्रोणाचार्य द्विवेदी, विपुल प्रताप सिंह, डा. रणवीर सिंह चौहान, ममता सिंह, पुष्पा मिश्रा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed