{"_id":"6000819f8ebc3e2e7b6106b9","slug":"crow-and-bird-found-dead-on-the-road-chitrakutt-news-knp6059783159","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूटः सड़क पर मृत मिले कौवा और चिड़िया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूटः सड़क पर मृत मिले कौवा और चिड़िया
विज्ञापन
चित्रकूट/खोही। जिले में अभी तक बर्ड फ्लू का कोई मामला सामने नहीं आया है। बृहस्पतिवार को मुख्यालय के बेड़ी पुलिया के पास एक कौवा और नयागांव थाना क्षेत्र के कामतन मार्ग पर दो चिड़ियों के मृत मिलने से हड़कंप मच गया। बर्ड फ्लू की आशंका से लोग भयभीत हैं। मृत पक्षियों को जांच के लिए भोपाल भेजा गया है।
मुख्यालय के झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेडी पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह एक कौवा मृत पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि पशु विभाग के डॉक्टरों व कर्मचारियों को सूचना देने के बाद भी शाम तीन बजे तक कोई नहीं आया और मृत पक्षी सड़क पर पड़ा रहा।
इसके अलावा नयागांव थाना क्षेत्र के कामतन मार्ग पर दो चिड़ियां मृत मिलीं। पशु चिकित्सक डॉ. जितेंद्र प्रजापति ने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचकर मृत चिड़ियों को बोरे में रखा। उन्होंने बताया कि बर्ड फ्लू की आशंका पर मृत पक्षी को भोपाल जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
नहीं उठा हेल्पलाइन नंबर का फोन, न कोई आया
बेड़ी पुलिया के पास मृत मिले कौआ को लेकर स्थानीय लोगाें ने पशु विभाग की व्यवस्था पर तंज कसा। कुछ लोगों ने बताया कि प्रशासन के जारी हेल्पलाइन नंबर पर फोन लगाया पर फोन नहीं उठा। एक अन्य नंबर लगा ही नहीं। इसके अलावा कुछ कर्मचारियों को फोन से सूचना दी लेकिन कोई नहीं आया। इस संबंध में बीओ डीके पांडेय ने बताया कि उनके पास कोई सूचना नहीं मिली है।