{"_id":"64b6e43cf0a09ab33f029ae4","slug":"crops-of-six-villages-affected-due-to-closure-of-pump-canal-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-391-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: पंप कैनाल बंद छह गांव की फसल प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: पंप कैनाल बंद छह गांव की फसल प्रभावित
Wed, 19 Jul 2023 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Wed, 19 Jul 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती बनकट पंप कैनाल बंद होने से छह गांव के सैकड़ों किसानों की फसलें प्रभावित हुईं हैं।
मंदाकिनी नदी से संबद्ध बनकट पंप कैनाल की नहरों से बंधोईन, बरवारा, बनकट, छिपनी बाहरखेड़ा, चुनहापुरवा, रेहुंटा के किसानों को फसल व मवेशियों के लिए पानी मिलता है। इन गांव के किसान राजनारायण, छेदीलाल, महावीर, शैलेंद्र सिंह, गुलाब आदि ने बताया कि यह नहर एक सप्ताह से बंद पड़ी है। इससे खरीफ की फसल की बुआई व अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं। शनिवार को कई किसान पंप कैनाल स्थल पहुंंचे और मौजूद कर्मचारियों से नहर चलवाने की मांग की लेकिन बताया गया कि मोटर खराब है।
किसानों ने बताया कि पंप कैनाल में मौजूद कर्मचारी मनमानी करते हैं। जरूरत के समय जानबूझकर नहर नहीं चलाते हैं। इधर जिले में ठीक ढंग से बारिश भी नहीं हो रही है जिससे खेती के कार्य प्रभावित होने लगे हैं। आरोप लगाते हैं आसपास के किसानों से यह कर्मचारी रुपये लेकर उनके हिसाब से नहर का संचालन करते हैं। इन कर्मचारियों को हटवाने की मांग की है। उधर कर्मचारियों ने आरोपों को गलत बताया और कहा कि मोटर व स्टार्टर खराब है। इससे कुछ दिनों से नहर का संचालन नहीं हो रहा है। इसके लिए अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता अश्वनी विक्की यादव ने बताया कि दो दिन से लगातार नहर संचालन कराने के लिए विभागीय अधिकारियों से कहा जा रहा है। हर बार बहाना बनाया जाता है। जल्द इसकी मोटर बनवाकर नहर संचालन न हुआ तो पार्टी आंदोलन करेगी।