{"_id":"5911f88a4f1c1baa7c8524c5","slug":"villagers-thieves-raju-thakur-beaten-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने डाकू राजू ठाकुर को पीट-पीट कर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीणों ने डाकू राजू ठाकुर को पीट-पीट कर मार डाला
चित्रकूट
Updated Tue, 09 May 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
गांव में तैनात पुलिस बल
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरतकूप (चित्रकूट)।
अपराध की दुनिया में सिर उठा रहे डाकू सरगना राजू ठाकुर का फन पुलिस तो नहीं कुचल पाई लेकिन साहसी ग्रामीणों ने उसे पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पुलिस अधीक्षक समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और डाकू को जिला अस्पताल लाए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।
पांच हजार के इनामी डाकू पर अपहरण, धमकी, मारपीट व फिरौती वसूलने के आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज थे। मौके से एक देशी रायफल बरामद की गई है। मारपीट के दौरान गैंग के तीन साथी भाग निकले।
सोमवार की रात भरतकूप चौकी क्षेत्र के भगवतपुर गांव में रामकरण खटिक की पुत्री का विवाह समारोह चल रहा था। राजापुर के हनुमान टोला से रामचरण सोनकर के पुत्र की शादी में बराती नाच गा रहे थे तभी जनवासे के पास चल रहे डीजे को बंद कराने के लिए डाकू राजू ठाकुर गैंग पहुंचा।
विज्ञापन
डाकुओं के आने व हवाई फायरिंग से बाराती भयभीत हो गए। इसकी जानकारी होते ही दुल्हन का चचेरा भाई राजाराम पुत्र राममिलन वहां पहुंचा और डकैतोें से वापस जाने को कहा। बारातियों के अनुसार डकैतों ने गांव की कुछ लड़कियों को पकड़कर घसीटना शुरू किया तो सभी ने उन्हें रोका। जिससे नाराज सरगना राजू ने रायफल से फायर झोंक दिया। गोली सीधे राजाराम के जांघ में लगी और वह गिर पड़ा।
गोली चलते ही वहां हडकंप मच गया और बाराती तितर बितर होने लगे। गोली की आवाज सुनते ही दुल्हन पक्ष के भी कुछ ग्रामीण वहां बारातियों को बचाने पहुंचे। कुछ जोश से लबरेज ग्रामीणों ने डाकुओं की घेराबंदी शुरू की। बाराती भी इस काम में मदद करने लगे और सरगना को दबोच लिया। लगभग 25 ग्रामीणों ने राजू को घेरकर लाठी डंडों से पिटाई शुरु कर दी। उसकी रायफल छीन ली यह देखकर सकपकाए अन्य डाकू भाग निकले।
इसी बीच जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र सिंह व अपर एसपी अशोक कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुुंचे और वहां पड़े डाकू राजू को पुलिस वाहन से उठाकर जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि डाकू राजू पर नयागांव, बरौंधा, फतेहगंज, भरतकूप, शिवरामपुर व सीतापुर पुलिस चौकी में आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। इस पर यूपी-एमपी से पांच हजार का इनाम घोषित था। मौके से एक देशी रायफल भी बरामद हुई है।
पुलिस अधीक्षक के अनुसार डकैतों के विवाह समारोह में दखलदांजी करने की सूचना मिली थी पुलिस टीम पहुंचने के पहले ही साहसी ग्रामीणों ने उसकी ऐसी पिटाई कर दी कि उसकी मौत हो गई। मौके से भागे गैंग के सदस्य मामा पटेल और तीन अज्ञात की तलाश पुलिस टीम जंगल में कर रही है।