फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Threat to kill Congress MLA

कांग्रेस विधायक को जान से मारने की धमकी

Fri, 25 May 2018 11:03 PM IST
chitrakoot
chitrakoot Updated Fri, 25 May 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले की सीमा से सटे चित्रकूट मप्र विधानसभा के कांग्रेस के विधायक नीलांशू चतुर्वेदी को जान से मारने की धमकी से इलाके में सनसनी फैल गई। विधायक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू की। 18 घंटे के अंदर सतना पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी भी कांग्रेस का ही कार्यकर्ता निकला। जिसने शराब की पार्टी के बाद दोस्तों के साथ बैठकर यह धमकी दी थी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सन 2017 में चित्रकूट मध्य प्रदेश विधानसभा सदस्य कांग्रेस विधायक प्रेम सिंह के निधन पर खाली हुई सीट पर उपचुनाव हुआ था। जिसमें भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी लेकिन कांग्रेस के नीलांशु चतुर्वेदी ने इस सीट पर फतह हासिल की थी। गुरुवार की देर रात को कांग्रेस विधायक के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से धमकी आई। जिसमें कहा गया कि जल्द ही उसे जान से मार दिया जाएगा। इस फोन की जानकारी आम होने के बाद हडकंप मच गया। नया गांव थाने में अज्ञात के खिलाफ विधायक ने रिपोर्ट दर्ज कराई। सतना एसपी राजेश हिंगडकर समेत एसडीओपी आलोक शर्मा और थाना प्रभारी सुधांशू तिवारी ने सर्विलांस व अन्य माध्यम से तत्काल जांच शुरू की। जिसमें बरौंधा निवासी कल्लू वर्मा को पकड़ा गया। जिसने स्वीकार किया कि दिवंगत विधायक प्रेम सिंह के भतीजे मंगल सिंह के साथ बैठा था। दोनों ने खूब शराब पी। दोनों कांग्रेस के कार्यकर्ता भी हैं। इस बीच टिकट को लेकर चर्चा हुई। जिसमें मंगल ने कहा कि उसे टिकट नहीं मिला अन्यथा कांग्रेस की और बड़ी जीत होती। इस दौरान मंगल के कहने पर उसने नशे में फोन कर विधायक को धमकी दे डाली। थाना प्रभारी ने बताया कि कल्लू वर्मा के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed