{"_id":"586005554f1c1b2941eeb385","slug":"the-pistol-shot-away-embedded-in-the-back-of-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे से चली गोली, महिला की पीठ में धंसी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे से चली गोली, महिला की पीठ में धंसी
अमर उजाला/चित्रकूट
Updated Sun, 25 Dec 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती गोली लगने से घायल महिला केशपतिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में रखे तमंचे से निकली गोली महिला की पीठ में जा धंसी। गोली की आवाज सुनते ही घर व आस पास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं मामले में पिता ने मां पर हमला की रिपोर्ट पुत्र के खिलाफ दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ओरा गांव में रविवार की सुबह केशरतिया (45) पत्नी चुनबाद घर के बरामदे में छोटे पुत्र सागर का बिस्तर समेट रही थी। जैसे ही वह कंधे में बिस्तर रखकर आगे बढ़ी तो उसमें दबा तमंचा दब गया और तेज आवाज के साथ गोली उसकी पीठ में जा ध्ंासी।
गोली की आवाज सुनकर पूरे परिवार और आस पास के इलाके में हड़कंप मच गया। जमीन में गिरी महिला लहूलुहान हो गई। जिसे परिजनों ने पहाड़ी सीएचसी में भर्ती कराया। डा. मुकेश पहाड़ी ने बताया कि प्राथमिक इलाज के बाद महिला को जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
गोली महिला की पीठ में धंसी है जो एक्स रे के बाद ही पता चल सकेगी। घटना की जानकारी होते ही पुलिस भी गांव पहुंची। थानाध्यक्ष अंगद प्रताप सिंह ने बताया पुलिस को महिला के तीसरे नंबर के पुत्र सागर श्रीवास पर संदेह था।
लंबी पूछताछ के बाद शाम को घायल महिला के पति चुनबाद श्रीवास ने कुबूल किया कि उसका पुत्र ही अवैध असलहा लाया था। उसकी तहरीर पर पुत्र सागर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। तमंचा भी बरामद कर लिया गया है।