{"_id":"6a8f23e63873ca3a8901d17a","slug":"truck-hits-motorcycle-on-bijli-bamba-bypass-young-man-loses-leg-meerut-news-c-72-1-mct1011-158373-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बिजली बंबा बाईपास पर ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, युवक का पैर कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बिजली बंबा बाईपास पर ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, युवक का पैर कटा
विज्ञापन
-घायल के पिता की तहरीर पर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र के बिजली बंबा बाईपास पर जुर्रानपुर फाटक के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक का एक पैर ट्रक के पहिये के नीचे आने से बुरी तरह कुचल गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जान बचाने के लिए उसका पैर घुटने के ऊपर से काट दिया। युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है और उसकी हालत चिंताजनक बताई गई है।
गंगानगर थाना क्षेत्र के मीनाक्षीपुरम निवासी विनोद कुमार सिंह ने मंगलवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि कि उनका बेटा मोहित सिंह 23 अगस्त की रात ड्यूटी खत्म करने के बाद बाइक से परतापुर क्षेत्र से अपने घर लौट रहा था। रात 10 बजे वह बिजली बंबा बाईपास पर जुर्रानपुर फाटक के पास पहुंचा। आरोप है कि इसी दौरान सामने से गलत दिशा में आ रहे ट्रक के चालक ने तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए युवक की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही युवक सड़क पर गिर गया और उसकी एक पैर ट्रक के पहिये के नीचे आकर कुचला गया। शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई, जबकि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार उपचार के दौरान चिकित्सकों को मोहित का पैर काटना पड़ा। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द आरोपी चालक को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -