फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :daughter about to become mother, and father set grandfather receiving threats and now

बिहार: प्रतिबंधित क्षेत्र में गोली मारकर हत्या, बेटी के प्रसव की खुशी में निकले थे शंभू; मिल रही थी धमकी

Wed, 26 Aug 2026 10:51 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 26 Aug 2026 10:51 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के कांटी में NTPC के प्रतिबंधित क्षेत्र में 45 वर्षीय शंभू सहनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह बेटी के प्रसव की खबर मिलने पर अस्पताल जाने के लिए घर से निकले थे। 

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :daughter about to become mother, and father set grandfather receiving threats and now
दुखी परिजन व ग्रामीण महिलाएं।

विस्तार

मुजफ्फरपुर। जिले के कांटी थाना क्षेत्र के कोठियां गांव स्थित एनटीपीसी के प्रतिबंधित क्षेत्र में 45 वर्षीय शंभू सहनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि मृतक अपनी बेटी के प्रसव को लेकर नाना बनने की खुशी में घर से निकले थे।

विज्ञापन


इसी दौरान डाइक लैगून-1 की झाड़ियों के बीच उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद बदमाश मृतक का मोबाइल लेकर फरार हो गए।मृतक की पत्नी को भी पिछले करीब एक महीने से जान से मारने की धमकी मिल रही थी। पुलिस अब धमकी और हत्या के बीच संबंध की जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही कांटी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


एसडीपीओ वेस्ट-1 सुचित्रा कुमारी भी मौके पर पहुंचीं और घटनाक्रम की जानकारी ली। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। मृतक की पहचान कांटी थाना क्षेत्र के कोठिया मजार के समीप रहने वाले शंभू सहनी के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी के प्रसव की खुशी में घर से निकले थे शंभू
घटना को लेकर मृतक की पत्नी इंदु देवी ने बताया कि बुधवार सुबह करीब नौ बजे शंभू अपने घर से कांटी अस्पताल जाने की बात कहकर निकले थे। उनकी बेटी का प्रसव होना था। उन्होंने आशा कार्यकर्ता से मिलने की भी बात कही थी। नाना बनने की खुशी में शंभू काफी खुश थे। परिजनों को उम्मीद थी कि वह जल्द घर लौट आएंगे।

काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो फोन स्विच ऑफ मिला। इसी दौरान गांव के लोगों ने शंभू का शव मिलने की जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो शव शंभू का निकला।

एक महीने से मिल रही थी जान से मारने की धमकी
इंदु देवी ने बताया कि करीब एक महीने से शंभू को जान से मारने की धमकी मिल रही थी। उन्हें और शंभू को कहा जाता था कि संभलकर रहें, नहीं तो कुछ भी हो सकता है। अब पुलिस इसी धमकी को हत्या की घटना से जोड़कर जांच कर रही है।

गोली मारकर हत्या की आशंका, FSL ने जुटाए साक्ष्य
पूरे मामले में एसडीपीओ वेस्ट-1 सुचित्रा कुमारी ने बताया कि कांटी थाना क्षेत्र के कोठिया निवासी शंभू सहनी का शव बरामद हुआ है। प्रथम दृष्टया मामला गोली मारकर हत्या का प्रतीत हो रहा है। मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है और आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों की पहचान को लेकर जांच में जुटी है।

हत्या से सनसनी

हत्या के बाद जांच करती हुई पुलिस टीम।

 

हत्या से सनसनी

रोते-बिलखते परिजन।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed