फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The little girl just tries to save the elder sister

बड़ी बहन को बचाने में छोटी को बस ने रौंदा

Wed, 30 May 2018 10:20 PM IST
अमर उजाला, चित्रकूट
अमर उजाला, चित्रकूट Updated Wed, 30 May 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
The little girl just tries to save the elder sister
डेमो - फोटो : डेमो
सड़क पार कर रही बड़ी बहन को बचाने में प्राइवेट बस ने छोटी को कुचल दिया। इलाज के लिए इलाहाबाद ले जाते समय बालिका ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


 राजापुर क्षेत्र के बरद्वारा निवासी रामकिशोर की आठ साल की पुत्री सोनम अपनी बड़ी बहन नीलम के साथ ननिहाल ग्राम अशोह थाना पहाड़ी आई थी। थानाध्यक्ष अरुण पाठक ने बताया कि तीन दिन से दोनों बहनें ननिहाल में थीं। बुधवार को वे बाजार जाने के लिए बड़ी बहन व परिवार के सदस्यों के साथ मुख्य सड़क तक पहुंचीं। सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रही थीं।
विज्ञापन


अचानक बड़ी बहन ने सड़क पार करने लगी। इसी दौरान मुख्यालय की ओर से आ रही प्राइवेट बस चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया जिसमें बड़ी बहन तो बच गई, लेकिन सड़क किनारे मौजूद छोटी बहन बस की चपेट में आ गई। वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिरी जिसे सभी लोग उठाकर पहाड़ी अस्पताल लाए। इस बीच चालक बस समेत भाग निकला। थानाध्यक्ष ने बताया कि अस्पताल से डाक्टरों ने सोनम को इलाहाबाद रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सोनम कक्षा दो की छात्रा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed