फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The Five Thousand Drawn Badge

दबोचा गया पांच हजार का इनामी बदमाश

Tue, 18 Jul 2017 10:42 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Tue, 18 Jul 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
The Five Thousand Drawn Badge
मऊ में पकड़ा गया इनामी बदमाश मुन्ना केवट। - फोटो : amarujala
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मऊ(चित्रकूट)। हत्या व गैंगस्टर एक्ट के तहत एक वर्ष से फरार चल रहे बदमाश को मऊ पुलिस ने भिटरिया गांव के पास से गिरफ्तार किया है। इस पर डेढ़ दर्जन मामले दर्ज हैं। पांच हजार के इनामी बदमाश  के कब्जे से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं।
 मऊ थानाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि मंगलवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने भिटरिया व पावर हाउस के बीच भिटरिया निवासी मुन्ना केवट पुत्र धर्मपाल केवट को पकड़ लिया। उसके पास एक तमंचा दो कारतूस बरामद हुए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि बदमाश मुन्ना एक वर्ष से हत्या गैंगस्टर मामले में फरार चल रहा था। जिसके घर की कुर्की भी की हो चुकी है।
विज्ञापन

-इनसेट
बदमाश पर दर्ज मामले
मऊ(चित्रकूट)। पकड़े गए बदमाश मुन्ना केवट के बारे में थानाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने बताया कि मुन्ना एवं मोहन केवट ने मिलकर 28 जुलाई 2016 को गुड़िया नाम की महिला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। गुड़िया मोहन केवट की पत्नी थी मोहन केवट शराबी किस्म का था। कुछ कारणों के चलते उसने मुन्ना  के साथ मिलकर हत्या कर दी थी । इसके बाद से मुन्ना फरार था। इसका साथी मोहन पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस अधीक्षक ने आरोपी मुन्ना की गिरफ्तारी पर पंाच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था । पकड़ा गया आरोपी थाना मऊ का हिस्ट्रीसीटर है।  इसके विरुद्ध थाना मऊ में 16 अपराध लूट एवं अन्य मामले के चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed