फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Tempo revenge, 14 injured pilgrims

टेंपो पलटा, 14 श्रद्धालु घायल

Tue, 15 May 2018 11:52 PM IST
अमर उजाला, चित्रकूट
अमर उजाला, चित्रकूट Updated Tue, 15 May 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
Tempo revenge, 14 injured pilgrims
अस्पताल में भर्ती श्रद्धालु। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
ज्येष्ठ अमावस्या पर चित्रकूट आ रहे पन्ना (मप्र) के श्रद्धालुओं की टेंपो भरतकूप के भगवतपुर-कोल्हौआ मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक समेत 14 श्रद्धालु घायल हुए हैं। सभी को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से तीन को सतना रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


 पन्ना मप्र जिले के सुहावा ग्रामवासी पवन पुत्र राममिलन के साथ एक रिजर्व टेपों से अन्य ग्रामवासी ज्येष्ठ अमावस्या पर मंदाकिनी स्नान को चित्रकूट आ रहे थे। सोमवार देर रात को भरतकूप चौकी क्षेत्र के भगवतपुर-कोल्हौआ मोड़ पर अचानक चालक का नियंत्रण बिगड़ा गया और सड़क किनारे गड्ढे में जाकर टेंपो पलट गया। वहां चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने यह देखकर पुलिस सूचना दी। चौकी प्रभारी तपेश मिश्रा ने एंबुलेंस बुलवाकर टेंपो में फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकलवाया और जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


 घायलों में पवन के अलावा सुहावा निवासी लल्लू पुत्र देशराज, रामनरेश पुत्र सीताराम, वासुदेव पुत्र मनीराम, चंद्रपाल पुत्र लक्ष्मी, ललिता पत्नी वासुदेव, कुसुमा पत्नी रामऔतार, ऊषा पत्नी संतोष, खोरा निवासी उर्मिला पत्नी बाबूलाल, गुड्डू पुत्र चुनकावन, गुड़िया पुत्री चुनकावन, रामनगर निवासी गौरी पत्नी बाल्मीकि, बब्बी पत्नी बासु व सुंदर पुत्र रामप्यारे का इलाज मंगलवार को भी जिला अस्पताल में जारी रहा। जिसमें पवन, चालक रामनरेश व कुसुमा की हालत गंभीर होने पर सतना रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed