फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Tempo reflex, teenager death due to tire puncture

टायर पंचर होने से टेंपो पलटा, किशोरी की मौत

Fri, 04 May 2018 11:34 PM IST
अमर उजाला, चित्रकूट
अमर उजाला, चित्रकूट Updated Fri, 04 May 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
Tempo reflex, teenager death due to tire puncture
- दुर्घटना के बाद घटनास्थल के पास रोते बिलखते परिजन। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
थाना अंतर्गत कमासिन राजापुर मार्ग पर पहिया पंचर होने से अनियंत्रित हुआ टेंपो खेतों में जाकर पलट गया। टेंपो सवार किशोरी की मौत हो गई जबकि उसके परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। इधर, हादसे के बाद टेंपो चालक भाग निकला। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


 राजापुर क्षेत्र के चिल्लीराकस निवासी शिवप्रताप का परिवार रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने के लिए शुक्रवार दोपहर को रिजर्व टेंपो से कौशांबी जा रहे थे। जैसे ही टेंपो श्याम नगर के पास पहुंची तो उसका अगला पहिया पंचर हो गया। इससे टेंपो अनियंत्रित होकर खेतों से होते हुए खाई में पलट गया। दुर्घटना होते ही टेंपो के  नीचे दबी सवारियां चीखने चिल्लाने लगीं।
विज्ञापन


आसपास के ग्रामीणों ने उन्हें किसी तरह बाहर निकाला। दुर्घटना में कमतुलिया (16) पुत्री  शिवप्रताप रैदास की मौके पर ही मौत हो गई। पिता शिवप्रताप, भाभी सुशीला, रामकुमार व शबीना आदि घायल हो गए। तीन भाइयों में कमतुलिया एकलौती बहन थी। इधर, हादसे के बाद से टेंपो चालक भाग निकला। घटनास्थल पर थानाध्यक्ष वीरेंद्र त्रिपाठी पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टर्माटम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। घायलों को राजापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed