फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Teacher's house worth two lakhs

शिक्षक के घर दो लाख की चोरी

Fri, 06 Jul 2018 10:56 PM IST
chitrakoot
chitrakoot Updated Fri, 06 Jul 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
Teacher's house worth two lakhs
चोरी के बाद शिक्षक के कमरे में बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शिक्षक के बंद मकान में शुक्रवार सुबह घुसे चोरों ने दो लाख के जेवर, नगदी पार कर दिए। घटना के समय शिक्षक स्कूल पढ़ाने गए थे और पत्नी बच्चों को स्कूल छोड़ने गई थी। उन्होंने थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन



 नयागांव थाना क्षेत्र के सद्गुरु शिक्षा नगर जानकीकुंड स्थित शिक्षक कालोनी निवासी दिनेश मिश्रा सुबह स्कूल पढ़ाने गए थे। लगभग 8:30 उनकी पत्नी घर का दरवाजा बंद कर बच्चों को स्कूल छोड़ने चली गईं।
विज्ञापन



एक घंटे बाद वह लौटीं तो घर के दो कमरों का ताला टूटा था। अंदर अलमारी, सूटकेस आदि खुले पड़े थे। उन्होंने इसकी सूचना पति को दी। बताया कि चोर 25 हजार रुपये, जेवर व अन्य सामान समेत दो लाख का सामान ले गए। सूचना पर थाना प्रभारी सुधांशु तिवारी मय फोर्स पहुंचे। आधे घंटे की छानबीन के बाद उन्होंने चोरी की रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन



थानाक्षेत्र के रायपुर गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय का ताला तोड़कर चोर वाई-फाई के पैनल ले गए। प्रधानाचार्य प्रेमनारायण पांडेय ने बताया कि जब शुक्रवार सुबह वह स्कूल पहुंचे तो कमरे का ताला टूटा था। वाई-फाई का पैनल गायब मिला। सूचना बीएसए व थाने में दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed