फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Tape on Highway, Death of a Woman, 7 Wounded

हाइवे पर पलटी टेपों, एक महिला की मौत, 7 घायल

Mon, 15 May 2017 08:50 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Mon, 15 May 2017 08:50 PM IST
विज्ञापन
Tape on Highway, Death of a Woman, 7 Wounded
car accident
मऊ(चित्रकूट)। हाइवे पर अनियंत्रित टेपों पलटने से आधा दर्जन महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए। घायलों में एक महिला की अस्पताल में मौत हो गई। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया जिसमें चार की हालत गंभीर होने पर रेफर किया गया है। दुर्घटना होते ही टेपों चालक भाग निकला। पुलिस ने टेपों को अपने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

        जानकारी के अनुसार थानाक्षेत्र के मनकुवार गांव के गोविंद सिंह का परिवार प्राइवेट टेपों बुक कर बरगढ़ के पास स्थित परानू बाबा आश्रम पूजन कार्यक्रम में गए थे। शाम को वापसी के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग के छिवलहा गांव के पास सामने से आए एक बाइक को बचाने के प्रयास में तेज गति से चल रही टेपों अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। चालक तो मौके से भाग निकला। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष उपेंद्र सिंह व हमराहियों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

          इलाज के दौरान मनकुवर गांव की उमा सिंह (40) पत्नी सूर्यभान सिंह की मौत हो गई। इसके अलावा रामादेवी  (65) पत्नी गोविंद सिंह, नीलम देवी  (25) पत्नी धीरेंद्र सिंह, सहोदरा देवी  (45) पत्नी चंद्रभान, सुषमा देवी  (25) पत्नी सुशील सिंह, रविप्रताप  (32) पुत्र गोविंद सिंह, सुनील सिंह  (35) पुत्र स्व.चंद्रभवन और टिकरा निवासी मोनिका देवी  (24) पत्नी जयसिंह का इलाज कराया गया। जिसमें चार की हालत खराब होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मऊ। मृतका उमा सिंह के पति मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते हैं। उसके दो पुत्र व एक पुत्री है। इस घटना के बाद से पूरे मनकुवंर गांव में शोक व्याप्त हो गया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed