फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Student threatens to report rape

दुष्कर्म की रिपोर्ट कराने वाली छात्रा को धमकी

Sun, 15 Apr 2018 10:38 PM IST
अमर उजाला, चित्रकूट
अमर उजाला, चित्रकूट Updated Sun, 15 Apr 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
Student threatens to report rape
rape
दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद अब पीड़ित बीटीसी छात्रा को धमकी मिल रही है। आरोपी ने दुष्कर्म का वीडियो वायरल करने और भाई को जान से मारने की धमकी दी है। इसके अलावा उसके पिता व फूफा को अब साजिशन फंसाने की चाल चली जा रही है। पुलिस ने अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की बीटीसी छात्रा ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि पहाड़ी थाना क्षेत्र के प्रसिद्धपुर निवासी रामसहाय पटेल ने पिता को बरगलाकर पहले फर्जी तरीके से शासन की योजना से दो लैपटाप दिलाए। उसका ग्रामोदय विवि में प्रवेश कराया। फिर एक दिन जंगल ले जाकर दुष्कर्म किया। इसका वीडियो भी बनाया और उसे दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा। उसने शिकायत वूमेन पावर और पुलिस से की तो डीआईओएस कार्यालय में फर्जी तरीके से लैपटाप लेने की शिकायत की। डीआईओएस कार्यालय से नोटिस मिलने पर पिता ने दोनों लैपटाप वापस कर दिए। फिर भी तीन साल तक धमकी देता रहा।
विज्ञापन


तंग आकर उसने एसपी से मिलकर पांच अप्रैल को कोतवाली में उसके खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया है।

अब आरोपी ने उसके पिता व फूफा को भी रेप के फर्जी मामले में फंसाने का प्रयास किया। रिपोर्ट दर्ज न होने पर अदालत में भी याचिका दाखिल की है। इधर, लड़की के फूफा ने भी कहा कि आरोपी ने ढाई लाख रुपये लेने का भी आरोप लगाया है। वहीं पीड़ित छात्रा व उसके परिजनों ने कोतवाली पुलिस पर आरोप लगाया कि दुष्कर्म का मामला दर्ज होने के बाद भी आरोपी को नहीं पकड़ा गया है। वहीं रामसहाय पटेल ने कहा कि उसे फर्जी तरीके से फंसाने की साजिश हो रही है। छात्रा के पिता ने उससे नौकरी लगवाने के नाम पर ढाई लाख लिए थे जो वापस नहीं कर रहा है। उस पर पहले भी लगाए गए केस फर्जी थे। जिनका निस्तारण हो चुका है। पीड़िता के पिता व फूफा ने बताया कि आरोपी पर एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। वह पुलिस रिकार्ड में हिस्ट्रीशीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एसपी मनोज कुमार झा ने बताया कि दोनों पक्ष से जानकारी ली गई है। दोनों पक्ष ने अपनी ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता का एसडीएम के सामने बयान बाकी है। बयान होने के बाद ही आरोपी को पकड़कर जेल भेजेंगे। आरोपी के खिलाफ पहले से चल रहे कई मामलों की वर्तमान स्थिति क्या है इसका अदालत से पता करना पड़ेगा। फिलहाल दुष्कर्म आरोपी को छोड़ा नहीं जाएगा। दरअसल मामला पुराना होने के कारण पुलिस सावधानी से काम कर रही है। उधर, कोतवाल व जांच अधिकारी सुभाष चौरसिया ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल करा दिया गया है। बस एकाध दिन में उसका मजिस्ट्रेट के सामने बयान होना है। आरोपी को जल्द ही जेल भेजा जाएगा। आरोपी पर पुराने कई मामले हैं जिस पर कानूनी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed