{"_id":"6ab82b45cca1b8407007a83f","slug":"gangster-act-invoked-against-4-members-of-the-sansi-gang-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-161974-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: सांसी गैंग के 4 बदमाशों पर लगा गैंगस्टर एक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: सांसी गैंग के 4 बदमाशों पर लगा गैंगस्टर एक्ट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। ट्रेनों में यात्रियों के बैग और सूटकेस चीरकर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय सांसी गैंग के चार बदमाशों पर जीआरपी प्रभारी राजेश वर्मा ने गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई। जिन पर गैंगस्टर लगा है उनमें हरियाणा के रोहतक निवासी सुरेंद्र राजपूत, जॉनी, मुकेश कुमार और सुरेंद्र (पहले आरोपी का हमनाम) शामिल हैं।
27 जुलाई को मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर राजगीर जनता एक्सप्रेस से चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। कार्रवाई के लिए गैंग की गतिविधियों और आरोपियों के पहले के आपराधिक रिकॉर्ड को भी आधार बनाया गया है।
जीआरपी प्रभारी राजेश वर्मा ने बताया कि 27 जुलाई को मिर्जापुर स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने राजगीर जनता एक्सप्रेस के बी-2 कोच से सुरेंद्र, जॉनी, मुकेश और सुरेंद्र को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
आरोपियों के पास से पांच चोरी के मोबाइल, दो अंगूठियां, तीन पायल और 4,900 रुपये जब्त किए गए थे। चारों के खिलाफ पहले भी कई जिलों के जीआरपी थानों में प्राथमिकी दर्ज होने की जानकारी सामने आई थी। सूजे से ट्रॉली, सूटकेस को खोल कर कीमती सामान गायब कर देते थे : पुलिस पूछताछ में सामने आया था कि सांसी गैंग के बदमाश समूह बनाकर ट्रेनों में निशाना बनाते थे। सूजे से ट्रॉली बैग और सूटकेस की चेन खोलकर आभूषण, मोबाइल और अन्य कीमती सामान निकाल लेते हैं। ट्रेन के रुकने के दौरान सामान उतारने में मदद करने के बहाने भी चोरी करते थे। गिरोह में बैग खोलने में माहिर सदस्य को मशीन कहा जाता था।