{"_id":"6ab828a3a0a2fcfcde028abe","slug":"fir-against-five-for-tampering-with-government-land-records-jaunpur-news-c-193-1-jon1004-163699-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: सरकारी जमीन के अभिलेखों में हेरफेर के आरोप में पांच पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: सरकारी जमीन के अभिलेखों में हेरफेर के आरोप में पांच पर प्राथमिकी
विज्ञापन
शाहगंज। राजस्व अभिलेखों में कथित हेरफेर कर सरकारी जमीन अपने नाम दर्ज कराने के प्रयास के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि आरोपियों ने आपस में साजिश कर कूटरचित दस्तावेज तैयार कराए और राजस्व अभिलेखों में गलत तरीके से नाम दर्ज कराने का प्रयास किया। पुलिस ने धोखाधड़ी, जालसाजी समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ताखा पूरब गांव निवासी कमलेश कुमार यादव ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि गांव निवासी राममिलन, रामकेवल, रामनवल, रामबचन और रामअचल ने आपस में साजिश कर सरकारी भूमि से संबंधित राजस्व अभिलेखों में हेरफेर कराने का प्रयास किया। आरोप है कि कूटरचित दस्तावेज तैयार कराकर अभिलेखों में गलत तरीके से नाम दर्ज कराने की कोशिश की गई। शिकायतकर्ता के अनुसार, इस मामले में राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों की कथित मिलीभगत से सरकारी भूमि का अनुचित लाभ लेने का प्रयास किया गया। उन्होंने संबंधित भूमि और राजस्व अभिलेखों की जांच कराने की मांग की है।
कमलेश का आरोप है कि स्थानीय पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किये जाने पर उन्होंने 14 मई 2025 को एसपी को को रजिस्टर्ड डाक से प्रार्थना पत्र भेजा। वहां से भी कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय की शरण ली। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि जालसाजी समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।