{"_id":"6ab82c1491eabfd9f70bb8c0","slug":"all-farmhouses-in-the-district-to-be-inspected-following-the-gang-rape-at-the-mlas-farmhouse-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-174072-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: विधायक के फार्म हाउस पर सामूहिक दुष्कर्म के बाद जिले के सभी फार्म हाउसों की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: विधायक के फार्म हाउस पर सामूहिक दुष्कर्म के बाद जिले के सभी फार्म हाउसों की होगी जांच
विज्ञापन
अमरोहा। हसनपुर क्षेत्र में उत्तराखंड के खानपुर के निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस पर युवती से सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद जिला प्रशासन ने जिलेभर में बने फार्म हाउसों का रिकॉर्ड खंगालने का फैसला लिया है। डीएम डॉ. नितिन गौड़ ने बताया कि सभी फार्म हाउसों की तहसील स्तर के अधिकारियों से जांच कराई जाएगी और उन्हें सूचीबद्ध किया जाएगा। जांच में फार्म हाउस किसके नाम है, कहां बना है और वहां किस तरह की गतिविधियां संचालित होती हैं, इसकी जानकारी जुटाई जाएगी। किसी तरह की अनियमितता मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
जिले में हसनपुर, मंडी धनौरा और गजरौला क्षेत्र में 50 से ज्यादा फार्म हाउस बने हैं। इनमें कई आबादी से दूर बड़े भूखंडों पर भी विकसित किए गए हैं। ऐसे में प्रशासन अब इनके संबंध में राजस्व अभिलेखों के साथ मौके की स्थिति का भी सत्यापन कराएगा। फार्म हाउसों के अलावा होटलों की भी जांच कराने की तैयारी है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था और वहां आने-जाने वालों से संबंधित रिकॉर्ड की स्थिति स्पष्ट हो सके। प्रशासन फार्म हाउसों की संख्या, स्थान, स्वामित्व और उपयोग की जानकारी एक जगह दर्ज कराएगा। डीएम के मुताबिक यह जिम्मेदारी एसडीएम की होगी, ताकि संबंधित तहसील क्षेत्र में संचालित सभी फार्म हाउस प्रशासन के रिकॉर्ड में रहें और जरूरत पड़ने पर वहां की गतिविधियों की जानकारी आसानी से जुटाई जा सके।
फार्म हाउस में होने वाली गतिविधियों पर उठ चुके हैं सवाल
फार्म हाउसों में होने वाली गतिविधियों को लेकर पहले भी सवाल उठ चुके हैं। पूर्व में भी जिले के कुछ फार्म हाउस चोरी, मारपीट, फायरिंग और अन्य आपराधिक घटनाओं को लेकर चर्चा में रहे हैं। गजरौला क्षेत्र में गंगा किनारे स्थित फार्म हाउस में दो लोगों की हत्या की जा चुकी है। इसी तरह सैदनगली क्षेत्र के एक फार्म हाउस में वर्ष 2014 में पुलिस अधिकारी की विदाई पार्टी को लेकर भी विवाद हुआ था।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --