{"_id":"6ab827ff242d5183c70cf30a","slug":"youth-wanted-for-murder-arrested-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-6608-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: हत्या के आरोप में वांछित युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: हत्या के आरोप में वांछित युवक गिरफ्तार
Sun, 27 Sep 2026 01:45 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
मीरगंज। थाना क्षेत्र के गांव जाम में करीब तीन माह पहले मारपीट में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत के मामले में पुलिस ने वांछित युवक को गिरफ्तार किया है।
गांव जाम निवासी ठाकुरदास ने 25 जून को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपी महेंद्र पाल और अन्य लोगों ने घर में घुसकर उनके भाई इंद्रपाल और लक्ष्मण स्वरूप के साथ गाली-गलौज व मारपीट की। इसमें मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान घायल लक्ष्मण स्वरूप की मौत हो गई। इसके बाद मामले में हत्या की धारा की बढ़ोतरी की गई। पुलिस ने आरोपी को कृष्णा पेट्रोल पंच के पास से गिरफ्तार किया है।
सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पांच आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी हैं।