फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Student recovered, kidnapper was nabbed

छात्र बरामद, अपहरणकर्ता दबोचा गया

Mon, 08 Aug 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Mon, 08 Aug 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Student recovered, kidnapper was nabbed
रेलवे के टिकटों का अवैध धंधा करने का आरोपी साइबर कैफे का संचालक. - फोटो : amarujala

विज्ञापन

चित्रकूट। अपहृत छात्र को पुलिस ने चौथे दिन रविवार को बबेरू के पास से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस को देख भाग रहे अपहरणकर्ता को भी दबोच लिया गया। कोतवाली क्षेत्र के बनकट की नई बस्ती से गुरुवार की दोपहर को कक्षा पांच के छात्र जगदीश पुत्र हर्षवर्धन का अतिथि पटेल ने समोसा खिलाने के नाम पर उसकी अपहरण किया था। इसके बाद आरोपी ने उसके परिजनों से पांच लाख की फिरौती मांगी थी। पुलिस अधीक्षक केके चौधरी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस की तीन टीमें इसकी तलाश में जुट गई थी।


कोतवाल सत्यपाल सिंह ने बताया कि रविवार की दोपहर को सर्विलांस व अन्य सूत्रों से जानकारी कर अपहृत छात्र को बबेरू के पास से बरामद कर लिया गया। पुलिस टीम को देखते ही भागने की फिराक में आरोपी को भी पुलिस ने दबोच लिया।  कोतवाली में अपहृत छात्र ने बताया कि आरोपी व उसके दो अज्ञात साथी गुरुवार को टेेपों से बैठाकर अज्ञात स्थान पर ले गए। इसके बाद उसे सीतापुर भी ले गए जहां से परिजनों को फोन कर पांच लाख रुपये मांगने पर मजबूर किया था। इसके बाद रात को ही उसे बस से ले गए। स्थान के बारे में उसे जानकारी नहीं थी। फिलहाल इस अपहरण के पीछे स्पष्ट कारण की जानकारी नहीं हो पाई है। अपहरणकर्ता के पिता व नाना को पुलिस ने पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया था। दोनों ने बताया कि अतिथि पटेल ने घर से साढ़े पांच हजार रुपये लेकर कर्वी आया था। इसके बाद जगदीश के साथ गायब होने की जानकारी मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed