फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   STF-PAC Cobra raided in many places

एसटीएफ-पीएसी कोबरा ने की कई जगह मारे छापे

Sun, 27 Aug 2017 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Sun, 27 Aug 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
STF-PAC Cobra raided in many places
कांबिंग की रणनीति बनाते अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मुठभेड़ के चार दिन बाद भी घायल डकैतों का पता न चलने पर रविवार को एसटीएफ और कोबरा पीएसी की टीम ने भी जंगल में मोर्चा संभाल लिया। टीम ने जंगल के अलावा कई अन्य संभावित स्थानों पर भी छापेमारी की, लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लगा है। निही, नागर, चमरौंहा, सकरौंहा, बराह, रामपुर कल्याणगढ़ और डोडामाफी गांव के पुरवा पर निगाह रखी जा रही है। आशंका जताई जा रही कि डकैत छिपकर किसी पुरवा तक पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


गुरुवार को तड़के मानिकपुर थाना क्षेत्र के औदर जंगल में पुलिस की डाकू बबुली कोल गैंग से मुठभेड़ में कई घंटे तक दोनों ओर से गोलियां चली थीं। मुखबिरों के साथ मुठभेड़ करने पहुंची टीम का दावा है कि गैंग सरगना बबुली कोल के खास लवलेश समेत कई डाकुओं को गोली लगी है। लवलेश की तो मौत का भी दावा किया गया था। मुठभेड़ के चार दिन बीत गए हैं, लेकिन मुठभेड़ स्थल से लेकर पाठा क्षेत्र के अन्य जंगलों और पहाड़ के नीचे सिर्फ खाकी वर्दी वाले ही नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


रविवार को एसटीएफ ने अपने अंदाज में कई पुरवा में लोगों से बातचीत कर जानकारी करने का प्रयास किया। मुखबिरों के जरिये पुरवा में तलाशी भी कराई। कोबरा पीएसी टीम के जवानों ने जंगल के सटे घरों के पास से लोकेशन लेने का प्रयास किया। इसके बाद घनघोर जंगल में घुसकर डकैतों की तलाश की, सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईजी-एसपी जंगल में रहे मौजूद
मानिकपुर (ब्यूरो)। डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी, एसपी प्रताप गोपेंद्र सिंह, अपर एसपी बलवंत चौधरी के अलावा हमीरपुर, महोबा के एसपी की टीमें नागर, निही, चमरौंहा, सकरौंहा व ददरी के जंगल पहुंचकर कांबिंग की। इसके बाद भी कुछ हासिल नहीं हुआ है। डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी ने बताया कि पूरा प्रयास किया जा रहा है। बारिश और जंगल घना होने के कारण कुछ अड़चन जरूर है, लेकिन पुलिस का इतना ज्यादा दबाव बन गया है कि बचे डाकू जंगल से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।

संदिग्धों को ढूंढती रहीं नजरें
चित्रकूट। गांव से सटे जंगलों में मौजूद पुलिस टीमें आने-जाने वालों पर भी निगाह रख रही हैं। संदिग्धों की पहचान की जा रही है। कुछ गांव के पुरवा के घरों में घुसकर पुलिस ने डाकुओं की तलाश की। दूरबीन से भी पहाड़ पर नजर रखी गई। संभावित डकैतों के पुरवा में होने पर कोबरा टीम ने पोजीशन ली है।


दोपहर बाद फैली अफवाह
मानिकपुर (ब्यूरो)। रविवार की दोपहर डकैतों की कुछ लोकेशन मिलने पर नागर से सकरौंहा के बीच जंगल के पास डीआईजी और पुलिस बल पहुंचा तो आसपास अफवाह फैली कि डाकू लवलेश की लाश मिल गई। साथ ही सरगना बबुली और दो अन्य साथियों को भी पुलिस ने मार गिराया है। यह बात पूरे जिले में आग की तरह फैल गई। इतना ही नहीं यू ट्यूब और सोशल मीडिया पर भी कट पेस्ट चलने लगा। हर तरफ फोन घनघनाने लगे, लेकिन जब पुलिस अधिकारियों से बात की गई तो बोले ऐसी कोई सूचना नहीं है। एसपी, अपर एसपी व कुछ थानाध्यक्षों ने कहा कि वे मौके पर ही मौजूद हैं लेकिन अभी कोई लाश नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed