{"_id":"591746aa4f1c1b0a698521d5","slug":"sensation-with-the-body-of-an-unknown-woman-found-in-the-mountain-of-kirka","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्का पहाड़ में मिले अज्ञात महिला के शव से सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कर्का पहाड़ में मिले अज्ञात महिला के शव से सनसनी
Updated Sat, 13 May 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मऊ(चित्रकूट)। रैपुरा थाना क्षेत्र के कर्का जंगल के पहाड़ में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। इसे एक सप्ताह पूर्व गायब हुई महिला का शव मानकर सीओ समेत भारी संख्या में पुलिस बल पहाड़ पर पहुंचा लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। शव के पास साड़ी की गठरी में दो पांच-पांच के सिक्के व लोहे की कुछ सामग्री बरामद हुई है।
शनिवार की सुबह कर्का के जंगल की नपेपानी पहाड़ी में 50 वर्षीय महिला का शव मिलने की सूचना से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने बताया कि डकैतों ने किसी महिला को मारकर फेंक दिया है। जिससे सीओ भानुप्रकाश, थानाध्यक्ष उपेंद्र यादव व मनोज मिश्रा एंटी डकैती टीम के साथ कुछ स्थानीय ग्रामीणों को लेकर जंगल पहुंचे।
महिला की साड़ी एक गठरी के रूप में बगल में रखी थी जबकि महिला पेटीकोट व ब्लाउज में पत्थर में औंधे मुंह थी। तमाम प्रयास के बाद भी महिला की शिनाख्त नहीं हुई। सीओ ने बताया कि यह किसी डकैतों का काम नहीं है बल्कि भूख प्यास से परेशान होकर कोई महिला जंगल की ओर भटक गई है और तपते पहाड़ में इसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
साड़ी रूपी गठरी से कुछ लोहे की सामग्री व पंाच-पांच के दो सिक्के मिले हैं। जिससे संभावना है कि महिला कहीं गांव से भटक कर आई और भीख मांगने वाली भी हो सकती है।
क्यों मची सनसनी और जंगल भागी पुलिस
मऊ(चित्रकूट)। शनिवार को जिस अंदाज में शव मिलने की जानकारी होते ही भारी पुलिस बल जंगल की ओर दौड़कर पहुंचा और फिर शव अज्ञात होने पर भारी राहत महसूस की उससे कई सवाल उठे। दरअसल पूरा मामला यह है कि मऊ थानाक्षेत्र के मोहनपुर निवासी मैजिक वाहन स्वामी चंद्रिका प्रसाद सिंह ने सात मई को रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह छह मई को बारात लेकर गया था और जब सात को घर लौटा तो बच्चों ने बताया कि मां सुशीलादेवी(32) घर से कंडे लेने जाने की बात कहकर निकली थी और अभी तक नहीं लौटी। सीओ भानुप्रकाश व थानाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने बताया कि गायब महिला के पति ने बताया था कि उसकी पत्नी से पहचान होने के कारण डाकू गोप्पा गैंग और गैंग का सदस्य खरदूषण अक्सर गांव के पास मिलने आता था। खरदूषण के पकड़े जाने के बाद से डकैतों का आना बंद हो गया।
पति ने यह भी बताया कि सात की शाम को पत्नी ने मोबाइल से फोन कर बताया कि वह मौत के मुंह में जा रही है। सीओ ने बताया कि गायब महिला की गुमसुदगी दर्ज है। उसके पति ने संभावना जताई है कि डकैतों से संपर्क रखने से पत्नी को हमेशा मना करता था जिससे आशंका है कि कहीं डाकू ही उसे न ले गए हों और मार कर फेंक दिया हो। सीओ ने बताया कि महिला की तलाश की जा रही है।