{"_id":"590a1d104f1c1ba874441ea8","slug":"robbery-laborers-by-feeding-into-addictive-biscuits","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला बिस्कुट खिलाकर मजदूरों को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीला बिस्कुट खिलाकर मजदूरों को लूटा
चित्रकूट
Updated Wed, 03 May 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
Demo pic
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ(चित्रकूट)। ईंट भट़टा में मजदूरी कर लौट रहे दो मजदूरों को जहरखुरानों ने नशीला बिस्कुट खिलाकर लूट लिया। दोनों से लगभग 12 हजार रुपये लूटकर बेहोशी हालत में छोड़ बस से उतर कर आरोपी भाग निकले। अर्द्धबेहोशी हालत में दोनों मजदूरों को जिला अस्पताल मेें भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार इटवां रैपुरा निवासी सोनू पुत्र रामकृपाल और राजकुमार पुत्र बृजमोहन लगभग एक माह पूर्व घर से मजदूरी करने को इलाहाबाद गए थे। सोनू के चाचा श्यामसुंदर ने बताया कि दोनों एक ईंट की भट्टे में काम करते थे।
बुधवार की शाम को दोनों अवकाश लेकर रोडवेज बस से गांव लौट रहे थे। जिला अस्पताल में भर्ती दोनों मजदूरों ने बताया कि शंकरगढ़ से दो युवक बस पर चढ़े और उनके पास आकर बैठ गए। बातों-बातों में दोनों ने उन्हें बिस्कुट खिलाया। इसके बाद दोनों बेहोश होने लगे। मऊ में बस चालक ने दोनों को बेहोश देख उतार दिया और उनके मोबाइल से परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे चाचा श्यामसुंदर ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देर शाम को दोनों को कुछ होश आने पर बताया कि उनके पास कुल बारह हजार रुपए थे जो जहरखुरान ले गए।