{"_id":"58ff878a4f1c1b9e65c0d520","slug":"police-hands-down-after-four-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौबिस घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौबिस घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली
चित्रकूट
Updated Tue, 25 Apr 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
Demo Pic
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट । महिला थाने से किशोरी को साथ ले जाने वाले आरोपियों समेत किशोरी का पुलिस दूसरे दिन भी कुछ पता नहीं लगा सकी है। प्रभारी पुलिस अधीक्षक ने पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट मांगी है। सभी को पकड़ने के लिए दो टीमेें गठित की गई हैं।
गौरतलब है कि सोमवार को मुख्यालय स्थित महिला थाने में सुरक्षा का घेरा तोड़कर शिवरामपुर क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को दो युवक बोलेरों से लिवा ले गये। जिससे पूरे पुलिस महकमें में हड़कंप मचा है। प्रभारी पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि किशोरी समेत आरोपियों को पकड़ने के लिए दो टीमे गठित की गई हैं। इस मामले में आरोपी शिवरामपुर निवासी निक्की बहलिया और उसके बहनोई के खिलाप रिपोर्ट दर्ज की गई है।
प्रभारी पुलिस अधीक्षक ने बताया कि किशोरी को मेेडिकल के बाद एसडीएम के सामने बयान के लिए बुलाया गया था। 22 अप्रैल को उसकी बरामदगी के दूसरे दिन रविवार होने के कारण बयान नहीं हो सके थे। मुख्यालय में नारी संरक्षण केंद्र न होने से किशोरी को परिजनों के साथ भेजा गया था।इसके बाद उसे सोमवार को बुलाया गया था। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।