फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Police arrested five thousand rogue bounty

पांच हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने पकड़ा

Mon, 05 Jan 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला चित्रकूट
ब्यूरो, अमर उजाला चित्रकूट Updated Mon, 05 Jan 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
Police arrested five thousand rogue bounty

मऊ थाना पुलिस को पांच हजार रुपये के ईनामी और कई मामलों में वांछित आरोपी

विज्ञापन
को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है। पुलिस को उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर और तीन कारतूस मिले हैं। यह विभिन्न अपराधों में सन 2013 से फरार चल रहा था।

एसपी स्वामी प्रसाद ने सोमवार को पत्रकारों के सामने पेश कर बताया कि प्रभारी निरीक्षक मऊ सुरेंद्र सिंह यादव और उनकी टीम के सदस्य धरेंद्र मिश्रा, राजेश कुमार मिश्रा, जयप्रकाश सिंह, आरक्षी जानकी प्रसाद, शौकत खां को सोमवार सुबह गश्त के दौरान इस आरोपी को पकड़ने में कामयाबी मिली।

उन्होंने बताया कि वह पांच हजार रुपये का इनामी पहलवान उर्फ दहचाली केवट पुत्र बलराम निवासी भखंदा थाना सराय अकिल जिला कौशांबी है। इस समय वह रमगढ़वा थाना शंकरगढ़ जिला इलाहाबाद में रह रहा था। उसे थाना मऊ के बरियारी खुर्द मोड़ पर पकड़ा गया, जहां यह किसी से मिलने आया था।

उन्होंने बताया कि इस पर आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर, हत्या, हत्या के प्रयास सहित कई मामलों में मुकदमा चल रहा है। मऊ, कौशांबी, मानिकपुर, अतरौला (रीवा मप्र) में इसके खिलाफ मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed