फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Pistol gang entered the house by force

तमंचे के बल पर घर में घुसकर दुष्कर्म

Tue, 13 Dec 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Tue, 13 Dec 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Pistol gang entered the house by force
gangrape
घर घुसकर तमंचे के बल पर गांव के दो युवकों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि चार आरोपी थे जिसमें दो बाहर गेट पर मौजूद थे। आरोपियों ने उसके नवजात को भी जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली में दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। चौकी क्षेत्र के फाटापुरवा की 23 वर्षीय महिला ने बताया कि रविवार रात को वह पति और साढ़े तीन माह के नवजात के साथ घर में थी।
विज्ञापन


रात नौ बजे पति शौच के लिए गए तभी गांव के रामविलास पांडेय पुत्र उमेश और कपिल पांडेय पुत्र नन्हे पांडेय तमंचा लेकर घर में घुस आए  उन्होंने तमंचे की नोक पर महिला से दुष्कर्म किया। महिला ने विरोध किया तो नवजात को जान से मारने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि समय आरोपी दुष्कर्म कर रहे थे उसी समय उनके परिवार के दो लोग घर के दरवाजे पर तमंचा लिए खड़े थे। इसके बाद आरोपी भाग निकले। पति के लौटने पर घटना की जानकारी दी। जिस पर रात मेें ही चौकी में सूचना दी गई। 
विज्ञापन


चौकी प्रभारी मनीष जाट ने बताया कि दो आरोपियों के खिलाफ सोमवार को सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज की गई है। बाकी मामले की जांच की की जा रही है। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। महिला के पति ने बताया कि आरोपियों से पुराना विवाद है। दीपावली पर आरोपियों ने उसकी पत्नी से छेड़खानी की थी। विरोध पर मारपीट भी की थी। जिसकी पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। इसी का बदला लेने के लिए आरोपियों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed