फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Pirates as sought extortion reached prison

डाकू बनकर मांगी रंगदारी पहुंच गए जेल

Tue, 19 Sep 2017 11:22 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Tue, 19 Sep 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
Pirates as sought extortion reached prison
पकड़ा गया रंगदारी मांगने वाला आरोपी अनिल पटेल(लाल शर्ट में), जानकारी देते सतना मप्र के एसपी राजेश हिंगडकर - फोटो : amarujala
सड़क निर्माण में पांच लाख की रंगदारी मांगने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। दोनों पढ़ने वाले छात्र हैं जिन्हाेंने मोबाइल से एक माह तक ग्राम सचिव को लगातार डाकू सूर्या बनकर धमकी दे रहे थे। पुलिस ने दोनोें के कब्जे से मोबाइल भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन


 जिले की सीमा से सटे नयागांव थाना क्षेत्र के सेजवार गांव के भगड़ा मजरे में सड़क निर्माण का काम चल रहा है। ग्राम सचिव नौबस्ता पालदेव निवासी रामचंद्र पटेल पुत्र कामता पटेल ने बताया कि 27 अगस्त से लेकर अक्सर 15 दिनों तक बीच बीच में एक मोबाइल से फोन आता था कि डाकू सूर्या बोल रहा हूं।
विज्ञापन


सड़क निर्माण में पांच लाख की रंगदारी पहुंचा दो अन्यथा काम पूरा नहीं होने देंगे। कई बार खदान से अपहरण कर जान से मारने की धमकी भी दी गई। अंतिम बार जब 15 सितंबर को फोन पर फिर धमकी मिली तो सचिव ने एसपी सतना को जानकारी देकर नयागांव थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को नयागांव थाने पहुंचे सतना एसपी राजेश हिंगडकर ने बताया कि नए डाकू गैंग की मौजूदगी की संभावना पर पुलिस एलर्ट हो गई। लगातार सर्विलांस से लोकेशन लेकर गैंग  का पता किया गया लेकिन कुछ नहीं मिला। इसके बाद सोमवार की शाम को भगड़ा गांव के बाहर ही दो संदिग्ध को पकड़ा गया। दोनों इसी गांव के निवासी हैं। मुख्य आरोपी अनिल पटेल पुत्र रामनिहोर है जबकि दूसरा नाबालिग होने से पुलिस ने उसकी पहचान व नाम गुप्त रखा है।


एसपी ने बताया कि दोनों पढ़ने वाले छात्र हैं। शौकिया रुपया कमाने के चक्कर में मोबाइल से ग्राम सचिव को डाकू बनकर धमकी दे रहे थे। दोनों ने अपराध स्वीकार भी किया है। इनके पास से मोबाइल भी बरामद हुआ है। इस मौके पर एसडीओपी आलोक शर्मा व नयागांव टीआई सुधांशु तिवारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed