{"_id":"57b0aa024f1c1be4086eaf29","slug":"pete-farmer-looted-cash-and-mobile","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान को पीट नगदी व मोबाइल लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान को पीट नगदी व मोबाइल लूटा
चित्रकूट
Updated Sun, 14 Aug 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
डाका
मुख्यालय से गांव जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे किसान को सरेराह अज्ञात तीन युवकों ने पीटकर नगदी व मोबाइल लूट ली। पिटाई के दौरान किसान के चिल्लाने की आवाज सुनकर आस पास का कोई व्यक्ति मदद के लिए आगे नहीं बढ़ा। हमलावरों के भागने के बाद पिटे किसान ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
चिल्ला निवासी विजय सिंह पुत्र कंचन सिंह शनिवार को शंकर बाजार गल्ला मंडी खरीददारी करने आया था। किसान ने बताया कि वह बीज व घरेलू सामग्री लेकर गांव जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। इसी बीच तीन अज्ञात युवक उसके पास आए और जेब की तलाशी लेने लगे।
विज्ञापन
विरोध करने पर तीनों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। वह मदद के लिए चिल्लाता रहा लेकिन कोई उसकी मदद करने नहीं पहुंचा। हमलावर किसान के साढ़े आठ हजार नगद व मोबाइल लूटकर भाग गए। देर शाम किसान ने कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन
रविवार को कोतवाल सत्यपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामले में किसान का कोई पारिवारिक विवाद भी बताया जा रहा है। जल्द आरोपियों को पकड़ा जाएगा।