{"_id":"5965108c4f1c1b3d488b4640","slug":"lineman-was-interrupted-by-the-beating-of-several-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइनमैन की पिटाई से बाधित रही कई घंटे बिजली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाइनमैन की पिटाई से बाधित रही कई घंटे बिजली
चित्रकूट
Updated Tue, 11 Jul 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
electricity theft
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। शहर के शंकर बाजार गंगा जी रोड पर मंगलवार की दोपहर को अचानक हाईटेंशन तार टूट गया। जिसे बनाने पहुंचे संविदा कर्मी लाइनमैन को तीन युवकाें ने पीट दिया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस व विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग निकले। जिसे लेकर बिजलीकर्मी नाराज रहे और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग करते रहे। लगभग चार घंटे तक कर्मचारियों ने टूटी तार बनाने से इंकार कर दिया। जिससे पूरे क्षेत्र की आपूर्ति बंद रही। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया तब जाकर लाइन जोड़ी र्गई।
जानकारी के अनुसार शंकर बाजार कालीदेवी मंदिर के आगे हाईटेंशन तार टूटकर सड़क पर पड़ी थी। जिसे बिजलीकर्मी दीनदयाल गुप्ता बनाने आया था। कुछ देर तक बातचीत के बाद कर्मचारी ने पहले हाईटेंशन तार बनाने की बात कही तो तीनों युवक उसे पीटने लगे। बिजली कर्मी ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी तो मौके पर पुलिस पहुंच गई। इसी बीच युवक भाग गए।
घटना से नाराज बिजली कर्मी युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को टूटी बिजली की तार बनाने से इंकार कर दिया। जिससे कई घंटे बिजली की आपूर्ति बाधित रही। विद्युत कर्मचारी संघ के मंडलीय मंत्री रामलाल पाल ने कहा कि यह सब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और हड़ताल की चेतावनी दी। जब पुलिस कर्मियों ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी तब जाकर बिजली कर्मियों ने लाइन बनाई। मौके पर बिजली विभाग के अवर अभियंता सुनील पटेल सहित कई बिजली कर्मी पहुंच गए थे। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट न दर्ज होने पर सभी बिजली कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे।