{"_id":"5cf41458bdec22076357b9d1","slug":"jewel-cash-theft-from-guest-house-room","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेस्ट हाउस के कमरे से जेवर-नगदी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गेस्ट हाउस के कमरे से जेवर-नगदी चोरी
Sun, 02 Jun 2019 11:54 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
chitrakoot
chitrakoot
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 02 Jun 2019 11:54 PM IST
सार
पुलिस ने मैनेजर व दो कर्मियों को पकड़ा
विज्ञापन
लॉज के एक कमरे से नगदी व जेवर चोरी होने की जानकारी देते पीड़ित परिजन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चित्रकूट। बेटी की शादी के सगाई समारोह में शामिल होने आए गाजीपुर के अमीन का बैग शहर के एक गेस्ट हाउस से चोरी हो गया। जिसमें जेवर व नगदी होने की जानकारी पर कोतवाली पुलिस एक्शन में आई और मैनेजर समेत दो लॉज कर्मचारियों को पकड़कर पूछताछ की है।
गाजीपुर के अमीन घनश्याम त्रिपाठी पुत्र रामकिशोर ने बताया कि वह मूूल रूप से चित्रकूट जिले के अतरौली गांव निवासी हैं। उनकी बेटी की शादी सगवारा के संगम लाल पांडेय के पुत्र से तय हुई है। शनिवार को सगाई कार्यक्रम कालूपुर गांव के कल्यापुर कालेज से चल रहा था। समारोह स्थल मुख्यालय से होने के कारण उनका परिवार शहर के स्टेशन रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में ठहरा था। रात को पूरा परिवार कार्यक्रम पर स्थल गया और देर रात जब लौटकर आया तो कमरे का दरवाजा तो सही तरीके से बंद था लेकिन अंदर रखे बैग व अन्य सामान तितर बितर पड़े थे। जानकारी करने पर पता चला कि जेवरात व नोटों से भरा एक बैग गायब है। अमीन ने मैनेजर को बुलाकर जानकारी दी और पूछताछ की लेकिन मैनेजर व अन्य कर्मचारियों ने कोई जवाब नहीं दिया।
इसके बाद काफी देर तक गेस्ट हाउस में हंगामा मचा रहा। कोतवाल अनिल सिंह पहुंचे तो एक घंटे तक पूछताछ की। इसके बाद मैनेजर व दो कर्मचारियों को कोतवाली ले गए हैं। कोतवाल ने बताया कि इनसे पूछताछ की जा रही है।