फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   In many homes, the robbery of millions of punks

बदमाशों ने कई घरों में की लाखों की लूटपाट

Sun, 11 Jan 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट Updated Sun, 11 Jan 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
In many homes, the robbery of millions of punks

बीती रात बदमाशों ने बहिलपुरवा थाना के ददरी गांव के धाता कोलान और एक अन्य मजरे में कुछ लोगों को बंधक बनाकर जमकर लूटपाट की। बदमाश कई घरों से नकदी और जेवरात लूट ले गए। लूटपाट के बाद बदमाश एक युवक को जंगल ले गए और दो घंटे बाद छोड़ दिया।

विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि बहिलपुरवा थाने में शिकायत के बाद कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर ग्रामीण शनिवार को एसपी स्वामी प्रसाद से मिले। वहीं पुलिस अधीक्षक स्वामी प्रसाद का कहना है कि  उनसे कोई ग्रामीण नहीं मिला। फिर भी उन्होंने कहा कि बदमाशों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन


एसओ कई बार गांव गया पहले तो किसी ने तहरीर नहीं दी थी, बाद में तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। लूटपाट की घटना गुरुवार रात की है। एसपी मुख्यालय मिलने आए रामखेलावन पुत्र सुखलाल का कहना है  कि रात लगभग साढ़े नौ बजे कुछ लोगों ने उनका दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खोलने पर इन लोगों ने खुद को गौरी यादव गिरोह का बताकर कट्टा लगा दिया। घर से दस हजार रुपए और चांदी ले गए। इसके बाद बदमाशों ने चंद्रपाल पुत्र फक्कड़, रामकिशोर पुत्र अंधा के यहां धावा बोलकर लूटपाट की।

यहां से बदमाश पांच सौ रुपए और सोने की अंगूठी, चांदी के गहने ले गए। फिर पास के एक अन्य मजरे में बदमाशों ने धावा बोलकर ग्रामीण ननकू के घर पीछे का दरवाजा खुलवाया और कहा कि गौरी यादव ने भेजा है। बदमाशों ने ननकू और उसके पुत्र अजय और सनकू को कपड़ों से बांधकर पीटा और फिर 27 हजार रुपए और एक लाख के जेवरात लूट ले गए।

एक अन्य ग्रामीण चुनबाद पुत्र बत्तीवा ने बताया कि  चालीस हजार रुपये और भाई छोटुवा के पचास हजार रुपए और बहुओं के दो लाख के जेवर ले गए। बदमाश ननकू के पुत्र अजय को बंधक बना जंगल ले गए थे। लगभग दो घंटे बाद अजय घर पहुंचा तो उसके दोनों हाथ पीछे बंधे थे।

मुख्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि अगले दिन वे लोग बहिलपुरवा थाने पहुंचे और घटना की सूचना दी। पुलिस खानापूरी कर वहां से चली आई। उन लोगों की रिपोर्ट नहीं लिखी गई।  


एसओ बहिलपुरवा ने इस बात से इंकार किया कि ग्रामीणों की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। उन्होंने मौका मुआयना किया है और यह छुटभैये बदमाशों का काम है।

जल्द ही बदमाश पुलिस के कब्जे में होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण पहले इन लोगों को घर में आश्रय देते हैं, और खाना पीना करते हैं और फिर यही लोग रात के अंधेरे में मुंह बांध वारदात को अंजाम देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed