फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   in fire Marital death

विवाहिता की जलकर मौत

Wed, 16 May 2018 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Wed, 16 May 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
in fire Marital death
जली महिला - फोटो : अमर उजाला

संदिग्ध हालात में महिला की घर में आग से झुलसकर मौत हो गई। मायका पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने विवाहिता के पति व सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। उधर, विवाहिता के पति ने बताया कि अज्ञात कारण के चलते पत्नी ने खुुद को कमरे में बंद कर आग लगा आत्महत्या की है। 

विज्ञापन


 मारकुंडी थानाक्षेत्र के गोपीपुर निवासी छविलाल यादव की पुत्री गीता देवी(23) का 2017 को मानिकपुर थानाक्षेत्र के दराई गांव निवासी रामललित यादव के साथ विवाह हुआ था। गीता के पति ने बताया कि बुधवार सुबह परिजन घर के दरवाजे के पास बैठे थे। इसी बीच उसकी पत्नी ने खुद को कमरे में बंद कर आग लगा ली। कुछ देर बाद इसकी जानकारी होते ही सभी ने कमरे का दरवाजा व खिड़की खोलने का प्रयास किया लेकिन काफी देर तक सफलता नहीं मिली। कुछ देर बाद किसी तरह पड़ोसियों की मदद से अंदर जाकर गीता को बचाया गया। अस्पताल लाते समय रास्ते में ही गीता की मौत हो गई। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई है। 
विज्ञापन


 उधर, गीता के पिता दराई गांव पहुंचे और पुलिस के सामने ही आरोप लगाया कि शादी के बाद से बाइक व नगदी की मांग कर उसकी पुत्री पर दहेज का दबाव बनाया जाता था। वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी। इसी कारण उसकी हत्या की गई है। गीता के पति रामललित व सास कलूटी देवी के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष केपी दुबे ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है। दोनों आरोपियों को पकड़कर थाने में पूछताछ के लिए लाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed